Published On: Mon, Aug 5th, 2024

Himachal Weather: Flood In Fandi Nala Above Jobrang Village In Lahaul, Imd Heavy Rainfall Forecas – Amar Ujala Hindi News Live


Himachal Weather: Flood in Fandi Nala above Jobrang village in Lahaul, imd heavy rainfall forecas

फांडी नाला में आई बाढ़, बंगाणा में भारी बारिश।
– फोटो : संवाद

विस्तार


लाहौल घाटी के जोबरंग गांव के उपर फांडी नाला की पहाड़ी से रात को अचानक आई बाढ़ से दहशत मच गई। हालांकि, बाढ़ से अभी तक किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। लेकिन नाले का रुख गांव की तरफ हो जाने से ग्रामीण चिंतित हैं।  24 घरों की आबादी वाले जोबरंग गांव के लोगों का कहना है कि अब गांव की सुरक्षा को लेकर यहां क्रेटवाल लगाना जरूरी हो गया है। अन्यथा जोबरंग के ग्रामीणों को बारिश होने पर हमेशा नाले में बाढ़ की अशंका के खौफ के साये में जीने को विवश होना पड़ेगा। पूर्व प्रधान जोबरंग पंचायत सोम देव ने बताया कि रात करीब 10:00 बजे उनके गांव के ऊपर फांडी नाला में आई बाढ़ से डर का माहौल है। ग्रामीण घरों से बाहर बारिश के बीच टार्च आदि लेकर अपने को सुरक्षित जगह पर गए। उन्होंने घटना की सूचना प्रशासन को दी है।

Trending Videos

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>