Cm Sukhvinder Sukhu Said Children Of Merged Schools Will Get Transport Facility – Amar Ujala Hindi News Live
![](https://net4newsonline.in/wp-content/uploads/2024/05/ad6-min.jpg)
![Himachal: सीएम सुक्खू बोले-मर्ज स्कूलों के बच्चों को मिलेगी परिवहन सुविधा, शिक्षा में होगा गुणात्मक सुधार CM sukhvinder Sukhu said Children of merged schools will get transport facility](https://staticimg.amarujala.com/assets/images/2024/08/05/hrtc_d003eeea8a7387afbd6c82336654ca49.jpeg?w=414&dpr=1.0)
स्कूलों को मिलेगी परिवहन सुविधा।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार अपने स्तर पर शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए भी फैसले लेगी। मर्ज स्कूलों के बच्चों को परिवहन सुविधा भी देनी पड़े तो देंगे। चाहे एक बच्चे के लिए 25 हजार रुपये भी क्यों न खर्च करने पड़ें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जितने भी निजी विश्वविद्यालय हैं, उनकी भी रैंकिंग होनी चाहिए। उस रैंकिंग के आधार पर ही बच्चों को पता लगे कि वह जहां पढ़ाई का खर्चा कर रहे हैं तो भविष्य में क्या मिलेगा। राज्य सरकार इस मुद्दे पर भी काम कर रही है। रविवार को सीएम सुक्खू ने कहा कि केवल आत्मसंतुष्टि के लिए भाजपा ने स्कूल खोले हैं। कई स्कूलों में आज एक या दो बच्चे ही हैं। उन्हाेंने कहा कि सरदार पटेल विवि मंडी में खोल दिया है। कितने ही निजी विवि खोले गए हैं। शिक्षा के क्षेत्र में बहुत अधिक गिरावट आ चुकी है।