Bigg Boss OTT 3 Finale Live: फिनाले की रात में ‘स्त्री’ का होगा धमाल, श्रद्धा-राजकुमार बढ़ाएंगे शो की शोभा

06:23 PM, 02-Aug-2024
आज फिनाले की रात है, जिसमें स्त्री 2 स्टार कास्ट राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर धमाल मचाने पहुंचेंगे। रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 का सफर शुक्रवार को पूरा हो रहा है।
06:20 PM, 02-Aug-2024
बिग बॉस ओटीटी 3 के फिनाले में साई केतन राव अपनी परफॉर्मेंस से स्टेज पर चार-चांद लगाएंगे। मेकर्स ने फिनाले का प्रोमो जारी किया है।
05:38 PM, 02-Aug-2024

अनिल कपूर
– फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शो का हालिया प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें मेजबान अनिल कपूर अपनी फिल्म जुग जुग जियो गाने ‘नाच पंजाबन’ पर शो में एंट्री करते दिख रहे हैं।
05:29 PM, 02-Aug-2024

रणवीर शौरी
– फोटो : इंस्टाग्राम ranvirshorey
द खबरी के मुताबकि, टॉप 5 में बाहर होने वाली सबसे पहली कंटेस्टेंट्स कृतिका मलिक होंगी, उसके बाद साई केतन एविक्ट हो होंगे। यही नहीं, तीसरे कंटेस्टेंट रणवीर शौरी होंगे, जिनका निष्कासन होगा।
05:19 PM, 02-Aug-2024
Bigg Boss OTT 3 Finale Live: फिनाले की रात में ‘स्त्री’ का होगा धमाल, श्रद्धा-राजकुमार बढ़ाएंगे शो की शोभा
बिग बॉस ओटीटी 3 अब अपने आखिरी पड़ाव पर आ गया है। आज दर्शकों को इस सीजन का विनर भी मिल जाएगा। आज की रात इन टॉप पांच कंटेस्टेंट्स की किस्मत का फैसला होगा, जिसमें रणवीर शौरी, सना मकबूल, नैजी, साई केतन राव और कृतिका मलिक शामिल हैं। इस बार सलमान खान की जगह अनिल कपूर ने इस शो को होस्ट किया है। तो शो से जुड़ी बाकी अपडेट्स जानने के लिए जुड़े रहिए।