Published On: Mon, Jul 29th, 2024

बीजेपी में बिहार का जलवा: संजय जायसवाल लोकसभा में चीफ व्हिप बने, गोपालजी ठाकुर भी सचेतक


ऐप पर पढ़ें

केंद्र सरकार के बजट में जिस तरह बिहार की धमक दिखी थी। उसी तरह बीजेपी में भी बिहार का दबदबा दिख रहा है। बेतिया के सांसद और बिहार भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल को बीजेपी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। लोकसभा में संजय जायसवाल को सत्तारूढ  दल का मुख्य सचेतक बनाया गया है। जबकि दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर को सचेतक बनाया गया है। पार्टी के संसदीय दल की सूचना के बाद लोकसभा सचिवालय की ओर से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है।

आपको बता दें संजय जायसवाल चौथी बार लगातार सांसद चुने गए हैं। बिहार बीजेपी अध्यक्ष के तौर पर भी जायसवाल ने काम किया है। सितंबर 2019 में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बने थे। इस पद पर  23 मार्च 2023 तक रहे और पार्टी को मजबूत करने का काम किया। लोकसभा सदस्य रहते हुए संजय जायसवाल सूचना और प्रसारण मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति और स्वास्थ्य और परिवार कल्याण समिति के अलावा अनुमान समिति और शासी निकाय जेआईपीएमईआर पांडिचेरी के सदस्य भी रह चुके हैं। 

यह भी पढ़िए- जेपी नड्डा ने दिलीप जायसवाल को दिल्ली बुलाया, सुबह ही स्वागत समारोह में पटना आए थे नए बिहार अध्यक्ष

वहीं दरभंगा से दूसरी बार गोपाल जी ठाकुर सांसद चुन गए हैं। 2007 से 2013 तक प्रदेश कार्य समिति के सदस्य भी रह चुके हैं। और 2010 में बेनीपुर विधानसभा सीट से विधायक चुके गए थे। 2021 से बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के भी सदस्य हैं। जिन्हें पार्टी ने लोकसभा में सत्तारूढ़ दल का सचेतक नियुक्त किया है।

इससे पहले बिहार बीजेपी के अध्यक्ष की नियुक्त हुई थी। सम्राट चौधरी की जगह दिलीप जायसवाल को बिहार की कमान सौंपी है। जिन्होने आज पदभार ग्रहण किया। इससे पहले कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। आज दिलीप जायसवाल का पटना में भव्य स्वागत हुआ। बुलडोजर से फूलों की वर्षा कराई गई। 

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>