Published On: Sun, Jul 28th, 2024

CBSE ई-मैगजीन के लिए आर्टिकल भेजने का आज आखिरी दिन: चंद्रयान- 3 की सफल लैंडिंग है थीम, राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर लॉन्चिंग – Patna News


केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के ई-मैगजीन के लिए आर्टिकल लिखकर जमा करने का आज आखिरी दिन है। छात्र आज भर हिंदी या अंग्रेजी में अपना मूल आर्टिकल लिखकर भेज सकते हैं। यह आर्टिकल 1 हजार शब्दों में या फोटो सहित दो पेज से अधिक नहीं होना चाहिए। फोटो

.

चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग है आर्टिकल का थीम

इस ई-मैगजीन का थीम ‘राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस: चंद्रमा पर चंद्रयान 3 की लैंडिंग, अंतरिक्ष में भारत की सफलता का जश्न’ है। इसमें फीचर्स आर्टिकल 1500 शब्द, ट्रैवेलॉग 1000 शब्द, कविता 150- 200 शब्द, आर्टिकल 1500 शब्द और स्टोरी 1000 शब्दों में लिखना होगा। सभी स्कूल प्रधानों को इस थीम पर हिंदी और अंग्रेजी में एक-एक एंट्री भेजनी है।

अभिवावक और फैकल्टी भी भेज सकते हैं अपनी एंट्री

इस आर्टिकल के लिए एंट्री छात्रों के साथ-साथ अभिवावक और फैकल्टी भी भेज सकते हैं। वहीं, स्कूलों को दिए गए गूगल फॉर्म लिंक https://forms.gle/GmySJJhuzLWQa8P77 पर एक कवर डिजाइन भेजने के लिए भी आमंत्रित किया गया है। बेस्ट कवर डिजाइन को बुलेटिन में प्रकाशित किया जाएगा।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>