भास्कर अपडेट्स: महाराष्ट्र में भाजपा नेता रमेश कुथे शिवसेना UBT में शामिल, 2018 में शिवसेना छोड़कर भाजपा में गए थे
![](https://net4newsonline.in/wp-content/uploads/2024/05/ad6-min.jpg)
- Hindi News
- National
- Breaking News LIVE Updates | Rajasthan Delhi MP Uttar Pradesh Maharashtra Mumbai News | Coronavirus Vaccine Today Latest
1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
![](https://net4newsonline.in/wp-content/uploads/2024/07/भास्कर-अपडेट्स-महाराष्ट्र-में-भाजपा-नेता-रमेश-कुथे-शिवसेना-UBT.png)
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व विधायक और भाजपा नेता रमेश कुथे ने शिवसेना UBT में शामिल हो गए हैं। इस दौरान पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे भी मौजूद थे। 2018 में रमेश ने शिवसेना छोड़कर बीजेपी में चले गए थे।
आज की अन्य बड़ी खबरें…
मराठा नेता मनोज जरांगे महाराष्ट्र विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे, खुद ऐलान किया
![](https://net4newsonline.in/wp-content/uploads/2024/07/भास्कर-अपडेट्स-महाराष्ट्र-में-भाजपा-नेता-रमेश-कुथे-शिवसेना-UBT.jpg)
मराठा नेता मनोज जरांगे पाटिल महाराष्ट्र विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। शुक्रवार को मनोज ने इसकी घोषणा की। मनोज ने मराठा आरक्षण की मांग को लेकर पांच दिन से जालना जिले में चल रही अपनी भूख हड़ताल बुधवार को खुद ही खत्म कर दी थी। मनोज जरांगे ने सरकार को मराठा समाज के लोगों को 13 अगस्त तक कुनबी जाति प्रमाण पत्र दिए जाने का अल्टीमेटम दिया है। महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त होने वाला है। महाराष्ट्र में 288 सीटें हैं।