Sawan: अठखेलियां करता दिखा नाग जोड़ा; ग्रामीण बोले- यह शुभ, सावन में महादेव के साथ होती है नाग देवता की पूजा
सावन महीने के अवसर पर नृत्य करता दिखा नाग-नागिन का जोड़ा
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सावन शुरू होते ही नाग-नागिन का जिक्र भी शुरू हो जाता है, क्योंकि इसी महीने में नाग देवता की पूजा भी होती है। सावन में कई जगहों पर सांप के जोड़े अठखेलियां करते हुए भी मिल जाते हैं। वैशाली के हाजीपुर शहर में 15 KM दूर बिदुपुर क्षेत्र में भी सावन महीने के चौथे दिन सड़क किनारे बगीचे में नाग-नागिन के जोड़े को डांस करते हुए देखा गया। नाग-नागिन का यह नृत्य/अठखेलियां ग्रामीणों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया। लोगों ने नृत्य को खूब सराहा और उसका वीडियो भी मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया।
Trending Videos
हाजीपुर में सावन की शुरूआत के साथ-साथ नाग-नागिन का दृश्य सामने आया है। इसमें लोगों को अद्भुत नजारा देखने को मिला है। इसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। दरअसल, एक बगीचे में नाग और नागिन अपने प्रेम मिलन में डूबे थे। इस दौरान नाग-नागिन के नृत्य का वीडियो सभी को खूब पसंद आ रहा है। यह वीडिओ तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि सावन के महीने में नाग-नागिन की पूजा भी की जाती है।
जानकारी के मुताबिक, सावन के महीने में कई जगहों पर नाग और नागिन नृत्य करते हुए नजर आते हैं। हालांकि लोगों के आने की आहट सुनकर दोनों नाग-नागिन का जोड़ा घने जंगल में चला गया और झाड़ियों में कहीं गायब हो गया। फिलहाल यह वीडियो लोगों के बीच तेजी से वायरल हो रहा है। कई लोग इस नजारे को देखने के बाद इसे भगवान की कृपा मान रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, यह सांप काफी जहरीले होते हैं। सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा की जाती है। उनके साथ ही सर्प की भी पूजा होती है। इनके प्रेम मिलन को देखना किसी आश्चर्य से कम नहीं है।