Published On: Thu, May 7th, 2026

चांदी ₹2318 बढ़कर ₹2.51 लाख किलो पर पहुंची: इस साल ₹21 हजार महंगी हो चुकी, सोना आज ₹377 बढ़कर ₹1.51 लाख के पार निकला


  • Hindi News
  • Business
  • Gold Price Update; Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka (7 May 2026) | Bhopal Jaipur Gold Silver Rate

नई दिल्ली2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सोने-चांदी के दाम में आज यानी 7 मई को बढ़त है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 377 रुपए बढ़कर 1.51 लाख रुपए के पार निकल गया है। वहीं चांदी 2318 रुपए बढ़कर 2.51 लाख रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।

सोना इस साल 18 हजार और चांदी 21 हजार रुपए महंगी

2026 में सोना अब तक 18 हजार रुपए महंगा हुआ है। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोना 1.33 लाख रुपए पर था, जो अब 1.51 लाख रुपए पर पहुंच गया है।

इस साल चांदी 19 हजार रुपए महंगी हुई है। 31 दिसंबर 2025 को चांदी 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब बढ़कर 2.51 लाख रुपए पर पहुंच गई है।

ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान

1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है।

2. कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है।

असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके

  1. मैग्नेट टेस्ट: असली सिल्वर चुंबक से नहीं चिपकती। अगर चिपक जाए तो फेक है।
  2. आइस टेस्ट: सिल्वर पर बर्फ रखें। असली सिल्वर पर बर्फ तेजी से पिघलती है।
  3. स्मेल टेस्ट: असली सिल्वर में गंध नहीं होती। फेक में कॉपर जैसी गंध आती है।
  4. क्लॉथ टेस्ट: चांदी को सफेद कपड़े से रगड़ें। अगर काला निशान आए तो असली है।

खबरें और भी हैं…



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>