Three Mlas Including Cm Sukhus Wife Kamlesh Thakur Oath Ceremony In Himachal Assembly – Amar Ujala Hindi News Live – Mlas Oath Ceremony Hp:हिमाचल विधानसभा में तीन नवनिर्वाचित विधायकों ने ली शपथ, आशीष शर्मा बोले
![](https://net4newsonline.in/wp-content/uploads/2024/05/ad6-min.jpg)
![Mlas Oath Ceremony HP: हिमाचल विधानसभा में तीन नवनिर्वाचित विधायकों ने ली शपथ, आशीष शर्मा बोले- जय शंकर महादेव Three Mlas Including CM Sukhus Wife Kamlesh Thakur Oath Ceremony In Himachal Assembly](https://staticimg.amarujala.com/assets/images/2024/04/27/hamacal-vathhanasabha_912f7d5251d5e805b48715c14325cb7f.jpeg?w=414&dpr=1.0)
हिमाचल विधानसभा
– फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
सोमवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर सहित तीन नवनिर्वाचित विधायकों ने शपथ ले ली है. विधानसभा में नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ. विधानसभा स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया ने विधानसभा के सदन सभागार में शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, विधायक सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित हुए।
मुख्यमंत्री सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर देहरा से चुनाव जीती हैं. इसी तरह से नालागढ़ विधानसभ सीट से हरदीप सिंह चुनाव जीतकर पहली बार विधायक बने हैं. हमीरपुर विधानसभा सीट पर आशीष शर्मा भाजपा टिकट पर चुनाव जीतने के बाद दूसरी बार विधायक पद की शपथ ली. शपथ लेने के बाद हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा बोले जय शंकर महादेव।