Published On: Thu, Jul 18th, 2024

ट्रैवल इन्फ्लुएंसर आनवी कामदार की खाई में गिरने से मौत: मुंबई में रील के लिए शूट कर रही थी; इंस्टाग्राम पर 2 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स


मुंबई3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
27 साल की आनवी कामदार ट्रैवल इन्फ्लुएंसर थीं। (फाइल फोटो) - Dainik Bhaskar

27 साल की आनवी कामदार ट्रैवल इन्फ्लुएंसर थीं। (फाइल फोटो)

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में ट्रैवल इन्फ्लुएंसर आनवी कामदार की खाई में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि आनवी रायगढ़ जिले में फेमस कुंभे झरने को देखने आई थी। वह इंस्ट्राग्राम रील की शूटिंग कर रही थी। इसी दौरान आनवी का पैर फिसल गया और 300 फुट गहरी खाई में गिर गई।

आनवी पेशे से एक चार्टर्ड अकाउंटेंट भी थी। उन्होंने @theglocaljournal हैंडल के नाम से इंस्टाग्राम अकांउट बनाया था। उनके 2.80 लाख फॉलोअर्स थे। वह सोशल मीडिया पर से ट्रैवलिंग से जुड़े अपने एक्सपीरियेंस शेयर करती थीं।

इंस्टाग्राम पर आनवी कामदार के 2.80 लाख फॉलोअर्स थे।

इंस्टाग्राम पर आनवी कामदार के 2.80 लाख फॉलोअर्स थे।

बारिश के दौरान वीडियो शूट कर रही थीं
मुंबई की रहने वाली आनवी कामदार 16 जुलाई की सुबह अपने 7 दोस्तों के साथ कुम्भे झरने गईं थीं। बारिश के दौरान वह वीडियो शूट कर रही थीं। तभी वह खाई में गिर गईं। हादसा सुबह 10.30 बजे के आसपास हुआ। उनके दोस्तों के शोर मचाने के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस और रेस्क्यू टीम को भी सूचना दी गई। उन्हें रेस्क्यू करके पास के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। लेकिन इलाज के दौरान ही आनवी की मौत हो गई।

SP बोले- रेक्स्यू किए जाने तक आनवी जिंदा थी
रायगढ़ एसपी सोमनाथ घरगे ने बताया कि इतनी ऊंचाई से खाई में गिरने के बावजूद रेस्क्यू किए जाते समय आनवी जिंदा थीं। आनवी को बचाते समय पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर गिर रहे थे। पहले तो ऐसा लगा कि वो जिंदा नहीं हैं। मगर करीब जाने पर देखा गया तो उनकी सांसें चल रही थीं। लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

पुणे के जिला कलेक्टर सुहास दिवास ने लोगों से अपील भी की है। उन्होंने कहा कि बारिश के मौसम में किसी भी नदी, झरने या तालाब के पास न जाएं। उन्होंने आगे कहा कि पिछले कुछ दिनों में इस तरह की कई घटनाएं हुई हैं। इसलिए जिम्मेदार और जागरूक बनें।

खबरें और भी हैं…

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>