बिहार की कानून व्यवस्था पर नीतीश सरकार को घेरेगा विपक्ष, 20 जुलाई को महागठबंधन का आक्रोश मार्च
![](https://net4newsonline.in/wp-content/uploads/2024/05/ad6-min.jpg)
ऐप पर पढ़ें
राजधानी पटना के आरजेडी दफ्तर में आज महागठबंधन के दलों की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने की। जिसमें बिहार की बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ 20 जुलाई को महागठबंधन पूरे राज्य में आक्रोश मार्च निकलेगा। ये मार्च सभी जिला मुख्यालयों से निकाला जाएगा। इस मार्च में आरजेडी, कांग्रेस, माले और वीआईपी शामिल रहेगी। राजद कार्यालय पर हुई आज बैठक में महागठबंधन के सहयोगी दलों के नेता मौजूद रहे।
आपको बता दें बीते कुछ महीनों में राज्य में आपराधिक घटनाओं को लेकर विपक्ष लगातार हमलावर है। वीआईपी चीफ मुकेश सहनी के पिता की निर्मम हत्या के बाद से नीतीश सरकार लगातार विपक्ष के निशाने पर है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एक तरफ बिहार में आतंक का राज बता रहे हैं तो वहीं कांग्रेस और माले के नेता भी बिहार सरकार पर हमलावर हैं।
भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि बिहार में न गरीबी हटी और न बेरोजगारी। उन्होंने कहा कि रोज पुल पुलिया गिर रहे हैं और हत्या की घटनाएं बढ़ गई हैं। बिहार में हत्याओं का दौर शुरू हो गया है। सही अपराधी पकड़े नहीं जा रहे हैं। दीपांकर भट्टाचार्य ने बिहार सरकार को पूरी तरह फेल करार दिया।