Published On: Wed, Jul 17th, 2024

तेलंगाना में आवारा कुत्तों का आतंक, 3 दिन 3 घटनाएं: सिकंदराबाद में 18 महीने के बच्चे की मौत, जगित्याल और घाटकेसर में दो घायल


हैदराबाद33 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
तेलंगाना के जगित्याला का कुत्ते के हमले का वीडियो वायरल हो रहा है। - Dainik Bhaskar

तेलंगाना के जगित्याला का कुत्ते के हमले का वीडियो वायरल हो रहा है।

तेलंगाना से बीते तीन दिनों में आवारा कुत्तों के हमलों की 3 अलग-अलग घटनाएं सामने आई है। हैदराबाद के सिकंदराबाद में आवारा कुत्तों के हमले में एक बच्चे की मौत हो गई। वहीं जगित्याल और घाटकेसर में दो बच्चे बुरी तरह से घायल हो गए।

पहली घटना: तारीख- 16 जुलाई, जगह: सिकंदराबाद का जवाहरनगर

सिकंदराबाद के जवाहरनगर में मंगलवार (16 जुलाई) को 18 महीने का बच्चा अपने घर के आंगन में खेल रहा था। तभी अचानक आवारा कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया, जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गया। मां-बाप बच्चे को इलाज के लिए हॉस्पिटल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई।

सिकंदराबाद के जवाहरनगर में कुत्ते के हमले में मृत 18 महीने का बच्चा।

सिकंदराबाद के जवाहरनगर में कुत्ते के हमले में मृत 18 महीने का बच्चा।

परिजनों की शिकायत पर FIR दर्ज

मृत बच्चे के परिजनों की शिकायत पर जवाहर नगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है। तेलंगाना के सिद्दीपेट जिले में रहने वाला यह परिवार 2 महीने पहले ही जवाहर नगर में शिफ्ट हुआ था। वहीं घटना के बाद से ही जवाहरनगर के निवासियों के बीच आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोग ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (GHMC) से आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक को नियंत्रित करने के लिए तत्काल कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

जगित्याल में परिवार वालों के सामने ही कुत्ते ने बच्चे पर हमला किया।

जगित्याल में परिवार वालों के सामने ही कुत्ते ने बच्चे पर हमला किया।

दूसरी घटना: तारीख- 17 जुलाई, जगह: जगित्याल का मंगेलो

तेलंगाना के जगित्याल के मंगेलो से कुत्ते के हमले का वीडियो सामने आया है। घर के बाहर खेलते समय कुत्ते ने देवेंद्र नाम के 7 साल के बच्चे पर हमला कर दिया। वीडियो में दिख रहा है कि कुत्ते ने बच्चे के गले में हमला किया और फिर उसे नोंचने लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार के एक सदस्य ने आकार कुत्ते को भगाया। इसके बाद बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

घाटकेसर में 4 कुत्तों ने बच्चे पर हमला किया।

घाटकेसर में 4 कुत्तों ने बच्चे पर हमला किया।

तीसरी घटना: तारीख- 15 जुलाई, जगह: घाटकेसर का रामनगर कॉलोनी

इससे पहले भी सोमवार (15 जुलाई) को घाटकेसर के रामनगर कॉलोनी में आवारा कुत्तों के झुंड के हमले में 4 साल का बच्चा घायल हो गया। लड़का अपने घर के बाहर खेल रहा था, तभी 4 कुत्तों ने उसपर हमला कर दिया। बच्चे के पिता ने कुत्तों को भगाकर जान बचाई। कुत्तों से बच्चे को बचाते हुए पिता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…

कुत्ते ने मासूम का जबड़ा नोंचा, दांत भी खा गए:भोपाल में 6 साल के बच्चे पर हमला; जबड़े पर 20 टांके आए

भोपाल में स्ट्रीट डॉग्स ने एक 6 साल के बच्चे के जबड़े को नोंच दिया। बच्चे को कमला नेहरू हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बच्चे के जबड़े पर 20 टांके आए हैं। डॉक्टर ने बच्चे के 3 दांत निकाले हैं। बुरी तरह जख्मी होने के कारण बच्चा दो दिन से कुछ खा नहीं सका। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>