Published On: Mon, Jul 15th, 2024

15 tarikh ki barish mausam ka haal up rains weather today imd latest forecast – Weather today in Hindi – Aaj ka mausam, mausam ki jankari, Temp today in Hindi


15 July ka Mausam: कहीं उमस की मार है, तो कहीं भारी बौछार है। भारत में कई स्थानों पर ऐसा ही मौसम देखा जा रहा है। अब सोमवार को भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD ने 5 दिनों तक उत्तर प्रदेश से लेकर तमिलनाडु और नगालैंड से लेकर गुजरात तक बारिश की संभावनाएं जताई हैं। हालांकि, मध्य प्रदेश के कुछ राज्य अब तक उमस का सामना कर रहे हैं और बारिश के इंतजार में हैं।

आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने बताया है कि अगले 5 दिनों के दौरान कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, केरल, माहे, लक्षद्वीप, कर्नाटक, गुजरात, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, चानम, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, करईकल, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, बिहार, झारखंड में बारिश होने के आसार हैं।

इनके अलावा उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान में पांच दिनों के दौरान अच्छी बारिश हो सकती है।

भारी बारिश का सामना करेंगे ये राज्य

IMD ने जानकारी दी है कि 15, 17 और 18 जुलाई को ओडिशा, 15 जुलाई को बिहार, सिक्किम और उप हिमालयी पश्चिम बंगाल में भारी बारिश हो सकती है। इधर, उत्तर पश्चिम के उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान में 19 जुलाई तक और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 15 और 18 जुलाई को भारी बारिश की संभावनाएं हैं। 15 जुलाई को ही विदर्भ, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, यानम, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में भारी बारिश के आसार हैं।

मौसम विभाग का कहना है कि 15 जुलाई को कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र के घाट इलाकों, तटीय कर्नाटक और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, केरल और माहे में अति भारी बारिश की संभावनाएं हैं। 

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>