Nalagarh Assembly Byelection Result: Congress’s Hardeep Singh Bawa Registered Victory – Amar Ujala Hindi News Live
![](https://net4newsonline.in/wp-content/uploads/2024/05/ad6-min.jpg)
![Nalagarh Assembly Byelection Result: हरदीप सिंह बावा ने दर्ज की जीत, बोले-विकास में नहीं आने देंगे कमी Nalagarh Assembly Byelection Result: Congress's Hardeep Singh Bawa registered victory](https://staticimg.amarujala.com/assets/images/2024/07/13/nalagarh-assembly-byelection-result_178f37a0b04bb8b04e76f9909ed4eed4.jpeg?w=414&dpr=1.0)
जीत के बाद हरदीप सिंह बावा
– फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में कुल पांच प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। इस सीट से कांग्रेस के हरदीप सिंह बावा ने उपचुनाव जीत लिया है। बावा ने भाजपा से केएल ठाकुर को 8,990 मतों से हराया। हरदीप को कुल 34,608 वोट पड़े, जबकि केएल ठाकुर को 25,618 वोट मिले।
निर्दलीय हरप्रीत सिंह सैणी को 13,025, स्वाभिमान पार्टी से डॉ. केएल शर्मा को 492 व निर्दलीय विजय सिंह को 353 मत मिले। इस सीट में 446 ने नोटा दबाया। हरदीप सिंह बावा वर्ष 2007 से इंटक के प्रदेश अध्यक्ष हैं। 2022 में भी बावा ने विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए थे। इस बार पहली बार ऐसा हुआ है कि कांग्रेस की प्रदेश में सरकार है और नालागढ़ में विधायक भी कांग्रेस का ही बना है।
प्रत्याशी का नाम मत
हरदीप सिंह बावा(कांग्रेस) 34,608
केएल ठाकुर(भाजपा) 25,618
हरप्रीत सैणी(निर्दलीय) 13,025