अयोध्या डीएम नीतीश कुमार हटाए गए: स्विमिंग पुल विवाद के बाद औरैया से नेहा प्रकाश का भी तबादला; 11 IAS का ट्रांसफर, 5 डीएम बदले – Uttar Pradesh News
यूपी की योगी सरकार ने 11 IAS अफसरों का ट्रांसफर किया है। इनमें 5 जिलों के डीएम बदले गए हैं। अयोध्या, बदायूं, देवरिया, सोनभद्र और औरैया। इससे पहले शनिवार को सरकार ने 10 आईपीएस का ट्रांसफर किया था।
.
अयोध्या में रामपथ धंसने और महंत राजूदास से हॉट-टॉक के बाद चर्चा में आए अयोध्या डीएम नीतीश कुमार को हटा दिया गया है। वह करीब 3 साल तक अयोध्या के डीएम रहे हैं। नीतीश कुमार को दक्षिणांचल विद्युत निगम का डायरेक्टर बनाया है।
सोनभद्र के डीएम रहे चंद्र विजय सिंह को अयोध्या का नया डीएम बनाया गया है। 2012 बैच के IAS चंद्र विजय को लखनऊ की ब्यूरोक्रेसी का करीबी बताया जाता है। औरैया में स्विमिंग पुल विवाद से चर्चा में आईं डीएम नेहा प्रकाश को भी हटा दिया है। उन्हें निदेशक प्रशिक्षण एवं सेवायोजन बनाया है।
बदायूं डीएम मनोज कुमार का भी तबादला हुआ है। उनकी जगह प्रतीक्षारत अफसर निधि श्रीवास्तव को बदायूं का डीएम बनाया है। देवरिया डीएम अखंड प्रताप सिंह को भी हटा दिया है। उनके खिलाफ वकील 22 दिन से प्रदर्शन कर रहे थे।
अफसरों के ट्रांसफर की वजह, जो चर्चा में…
अयोध्या में भाजपा की हार के बाद महंत राजूदास ने हार का ठीकरा डीएम पर फोड़ा था। डीएम की राजूदास से हॉट-टॉक हो गई थी। डीएम ने राजू दास की सुरक्षा में तैनात गनर को वापस ले लिया था। इसी बीच पहली बारिश में 13 जगहों पर रामपथ की सड़क धंस गई। इस वजह से सरकार की किरकिरी हुई थी। चर्चा है इसी वजह से डीएम का तबादला किया गया है।
देवरिया के डीएम अखंड प्रताप सिंह का जिले के बार एसोसिएशन अध्यक्ष से कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि DM ने बार अध्यक्ष को चेंबर से निकाल दिया था, तभी से वकील उनके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। उनकी मांग थी कि डीएम को हटाया जाए। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप भी वकीलों को मनाने पहुंचे थे, लेकिन वकील जिद पर अड़े रहे।
औरैया डीएम नेहा प्रकाश के खिलाफ PWD के एक्सईएन अभिषेक यादव ने 76 पन्नों शिकायत की थी। इसमें कहा था कि डीएम सरकारी आवास में दबाव डालकर स्विमिंग पूल बनवाना चाह रही हैं। इसके लिए 84 लाख रुपए का रिवाइज्ड बजट पास कराने का दबाव बनाया। डीएम ने भी एक्सईएन के खिलाफ शासन को पत्र लिखा। डीएम और PWD की खींचतान से जिले के काम पर असर पड़ रहा था।
चंद्र विजय सिंह: अयोध्या की कमान मिली
सोनभद्र डीएम चंद्र विजय सिंह को अयोध्या की जिम्मेदारी मिली है। 2012 बैच के IAS अफसर हैं। इन्हें तेज-तर्रार अफसर माना जाता है। सीएम के भी करीब माने जाते हैं। चंद्र विजय सिंह ने बी-टेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, आईआईटी रुड़की से किया है। फिरोजाबाद के DM भी रह चुके हैं।
दिव्या मित्तल को देवरिया की कमान
2013 बैच की तेज-तर्रार अफसर दिव्या मित्तल को देवरिया का डीएम बनाया है। अभी वह ग्रामीण सड़क विभाग का मुख्य कार्यपालक अधिकारी थीं। इससे पहले दिव्या मित्तल मिर्जापुर की डीएम थीं। 1 सितंबर 2023 को मिर्जापुर से हटाकर बस्ती का डीएम बनाया है।
उनके विदाई समारोह में मिर्जापुर में जनता ने बाकायदा फूलों की बारिश की थी। इससे बाद यूपी सरकार ने उन्हें प्रतीक्षारत कर दिया गया था। दिव्या हरियाणा के हरियाणा के रेवाणी जिले की रहने वाली हैं। दिव्या मित्तल के पति गगनदीप सिंह भी IAS अफसर हैं।
सीएम के विशेष सचिव को LDA VC की कमान
लखनऊ में अवैध बस्तियों पर बुलडोजर एक्शन से चर्चा में आए लखनऊ विकास प्राधिकरण के VC इंद्रमणि त्रिपाठी को औरैया का डीएम बनाया गया है। उनकी जगह पर सीएम के विशेष सचिव प्रथमेश कुमार को जिम्मेदारी दी गई है।
ये भी पढ़ें…
यूपी में 16 IPS का ट्रांसफर…अमरेंद्र लखनऊ के नए कमिश्नर:राजनाथ के ओएसडी रह चुके हैं; BJP नेताओं की शिकायत के बाद शिराडकर को हटाने की चर्चा
यूपी में योगी सरकार ने देर रात 16 IPS अफसरों का तबादला किया है। लखनऊ और प्रयागराज के कमिश्नर हटाए गए हैं। लखनऊ पुलिस कमिश्नर एसबी शिराडकर को लखनऊ जोन का एडीजी बनाया है। लखनऊ के नए कमिश्नर अमरेंद्र सेंगर होंगे। पढ़ें पूरी खबर
200 में बर्थ सर्टिफिकेट, 400 रुपए में आधार कार्ड:UP में बन रहे फर्जी दस्तावेज, नेपाल बॉर्डर से घुसपैठ का खतरा
जन्म प्रमाण-पत्र का क्या काम है…सीधा आधार कार्ड बन जाएगा, बैंक जाने की कोई जरूरत नहीं है, बैंक का लड़का घर आकर बना देगा। दो आधार कार्ड बनवाने में 800 रुपए लगेंगे। सरकारी अस्पताल के पास मेरा घर है, वहां बनवा देंगे। पढ़ें पूरी खबर