Dehra Assembly Byelection Result: Cm Sukhvinder Sukhu Wife Kamlesh Thakur Wins – Amar Ujala Hindi News Live
कमलेश ठाकुर, होशियार सिंह
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की देहरा विधानसभा हॉट सीट के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी एवं मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पत्नी कमलेश ठाकुर ने जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह को 9399 मतों के अंतर से हराया। कमलेश को 32737 वोट मिले, जबकि होशियार सिंह को 23338 वोट मिले। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी अरुण अंकेश स्याल को 67, अधिवक्ता संजय शर्मा को 43 व सुलेखा चौधरी को 171 मिले। कुल 150 ने नोटा दबाया। प्रदेश भर के लोगों की निगाहें इस सीट पर लगी थीं।
प्रत्याशी का नाम वोट
कलमेश ठाकुर(कांग्रेस) 32737
होशियार सिंह(भाजपा) 23338