Published On: Fri, Jul 12th, 2024

Anant-Radhika Merchant Vramala Video: शादी के बंधन में बंधे अनंत-राधिका, सामने आया वरमाला सेरेमनी का वीडियो


Radhika Merchant-Anant Ambani Wedding Today, Live Updates: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन की धूम जामनगर से शुरू हुई थी और महीनों तक चली। अब आज यानी 12 जुलाई को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। अनंत और राधिका की वरमाला सेरेमनी का एक वीडियो सामने आया है।

बता दें, अनंत-राधिका के शादी के फंक्शन 14 जुलाई तक जारी रहेंगे। वरमाला का जो वीडियो सामने आया है उसमें राम-सिया राम बैक में चल रहा है और अनंत अंबानी राधिका को वरमाला पहनाते नजर आ रहे हैं। 

अनंत अंबानी ने राधिका को पहनाई वरमाला

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की वरमाला सेरेमनी का वीडियो सामने आया है। अनंत अंबानी और राधिका दोनों को कुर्सी समेत ऊपर उठाया गया है। वहीं, इसके बाद, राधिका की कुर्सी को नीचे उतारा गया और अनंत ने उनके गले में वरमाला डाली।

राधिका मर्चेंट का फर्स्ट लुक

अनंत अंबानी की दुल्हनिया राधिका मर्चेंट का पहला लुक सामने आ गया है। राधिका ने अपनी शादी में लाल और सफेद रंग का लहंगा पहना है।

लाल साड़ी में नजर आईं किम कर्दाशियां

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में हॉलीवुड सेलेब्स ने भी हिस्सा लिया है। शादी में किम किम कार्दशियन और उनकी बहन क्लोई किम कार्दशियन भी पहुंची। किम और उनकी बहन देसी लुक में नजर आईं। किम को लाल रंग की साड़ी में देखा गया।

शाहरुख ने किया नीता अंबानी के साथ डांस

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी खान के साथ पहुंचे। शाहरुख ने नीता अंबानी के साथ डांस भी किया।

अनंत-राधिका की शादी में अनिल कपूर ने किया डांस

बॉलीवुड के सितारे इस वक्त अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के जश्न में डूबे हुए हैं। एक्टर अनिल कपूर ने बारात में अपने गाने माई नेम इज लखन पर डांस किया। इस दौरान उन्हें वरुण धवन और रणवीर सिंह ने अपने कंधे पर उठा लिया।

अनंत अंबानी संग बारात में नाचे संजय दत्त

संजय दत्त ने अनंत अंबानी के साथ ढोल की बीट्स पर डांस किया। देखें वीडियो।

परिवार संग पहुंचीं माधुरी दीक्षित

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में बॉलीवुड की तमाम हस्तियां शामिल होने पहुंच रही हैं। इसी कड़ी में माधुरी दीक्षित अपने पति और बेटे के साथ शादी में पहुंची। देखें तस्वीर-

परिवार संग माधुरी दीक्षित

निक जोनस ने शेयर किया वीडियो

अनंत अंबानी की शादी में शामिल होने प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस भी पहुंचे हैं। निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें प्रियंका गाड़ी में बैठकर झूमती नजर आ रही हैं।

राधिका-अनंत की शादी

अनंत अंबानी की शादी में बाराती खुशी से झूमते नजर आए। वहीं, ईशा अंबानी ने पहाड़िया पहाड़िया संग किया डांस।

जेनेलिया के साथ पहुंचे रितेश देशमुख

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में रितेश देशमुख पत्नी जेनेलिया के साथ पहुंचे। दोनों ऑफ व्हाइट कलर के कपड़ों में नजर आए। रितेश ने फंक्शन के लिए धोती-कुर्ता स्टाइल कपड़े पहने।

जेनेलिया डिसूज़ा और रितेश देशमुख

जॉन सीना ने बंधवाई पगड़ी

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के लिए पूर्व WWE रेसलर जॉन सीना शेरवानी में नजर आए । उन्होंने शादी के लिए पगड़ी भी बंधवाई। नीचे देखें वीडियो-

‘यार की शादी’ में पहुंचे अर्जुन कपूर

अर्जुन कपूर की तस्वीर

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में मेहमानों का आना शुरू हो गया है। बॉलीवुड स्टार अर्जुन कपूर अपने दोस्त की शादी में खास कुर्ता पहन कर पहुंचे। अर्जुन कपूर ने जो कुर्ता पहना है उसपर उन्होंने लिखवाया है- मेरे यार की शादी है।

वेडिंग वेन्यू पर पहुंचा अंबानी परिवार

अंबानी परिवार शादी के लिए जियो वर्ल्ड सेंटर पहुंच चुका है। मुकेश अंबानी, आकाश अंबानी, श्लोका मेहता, ईशा अंबानी, अनंत अंबानी और नीता अंबानी की पहली तस्वीर सामने आई है।

अंबानी परिवार की तस्वीर

मुंबई पहुंचा बच्चन परिवार

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में हिस्सा लेने के लिए बच्चन परिवार मुंबई में लैंड कर चुका है। जया बच्चन, अभिषेक बच्चन और श्वेता बच्चन का एक वीडियो सामने आया है।

अनंत अंबानी और राधिका की शादी में शामिल होने पहुंचे जैकी श्रॉफ

बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में जैकी श्रॉफ अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में शामिल होने पहुंचे हैं। जैकी के हाथ में पौधा नजर आ रहा है।

रिसेप्शन पार्टी में परफॉर्म करेंगे एआर रहमान

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के रिसेप्शन में एआर रहमान, जोनिता गांधी, मोहित चौहान और उदित नारायण परफॉर्म करेंगे। राधिका और अनंत अंबानी की रिसेप्शन पार्टी 14 जुलाई को होगी।

वेडिंग वेन्यू पर धीरूभाई अंबानी की तस्वीर

अनंत अंबानी और राधिका की शादी की वेन्यू का एक वीडियो सामने आया है। मुकेश अंबानी ने अपने पिता को याद करते हुए वेन्यु पर उनकी एक तस्वीर लगाई है। फ्रेम के चारों ओर फूलों से सजावट की गई है।

फूलों से सजी अनंत अंबानी की गाड़ी

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। अब अनंत अंबानी की गाड़ी की एक वीडियो सामने आई है। वीडियो में अनंत अंबानी की गाड़ी फूलों से सजी नजर आ रही है।

लालू यादव-अखिलेश यादव पहुंचे मुंबई

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में हिस्सा लेने के लिए लालू प्रसाद यादव और अखिलेश यादव मुंबई पहुंच चुके हैं। 

शादी में शामिल होने पहुंचे जॉन सीना

अनंत-राधिका की शादी में हिस्सा लेने के लिए पूर्व WWE रेसलर जॉन सीना मुंबई पहुंच चुके हैं। उन्हें पैप्स ने अपने कैमरे में कैद किया है।

अक्षय कुमार नहीं होंगे शादी में शामिल

बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स अनंत राधिका की शादी में शामिल होंगे, लेकिन अक्षय कुमार इस शादी में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। दरअसल, अक्षय कुमार को कोविड हो गया है जिसकी वजह से वो शादी में नहीं पहुंच पाएंगे।

अनंत अंबानी की शादी के लिए मुंबई आईं कर्डैशियन्स

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, किम और क्लोई अपने रियलिटी शो ‘द कर्डैशियन्स’ के लिए अंबानी वेडिंग को कैप्चर करेंगे। मुंबई में दोनों बहनें ऑटो रिक्शा की सवारी करती नजर आईं। किम ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी डाली है जिसमें वो और उनकी बहन ऑटो रिक्शा में नजर आ रही हैं।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>