Published On: Fri, Jul 12th, 2024

घड़ियाल के 50 से अधिक बच्चों ने लिया जन्म: पटना जू में घड़ियाल की संख्या पहुंची 80 के करीब, सभी बच्चे स्वस्थ – Patna News


पटना जू में 50 से अधिक घड़ियाल के बच्चों ने जन्म लिया है। पटना जू के डायरेक्टर सत्यजीत कुमार ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पहले से जू में 32 घड़ियाल मौजूद थे। इसमें 6 नर और 26 मादा थी। इन बच्चों के जन्म से अब जू में घड़ियाल की संख्या ल

.

वहीं, पटना जू के रेंज ऑफिसर आनंद कुमार ने बताया कि सभी घड़ियाल के बच्चे स्वस्थ हैं। उन्हें अभी नर्सिंग में भेजा गया है। कुछ दिन इन्हें केयर में रखा जाएगा और बड़े होने के बाद इन्हें लोगों के डिस्प्ले के लिए बाहर निकाला जाएगा। यह सभी बच्चे अभी काफी छोटे हैं। इसलिए कितने नर है या मादा ये अभी पता नहीं चल पाएगा। थोड़े बड़े होने के बाद इन्हें खाने में छोटी मछलियां दी जाएंगी।

घड़ियाल प्रकृति रूप से गंडक, गंगा, ब्रह्मपुत्र सहित कई नदियों में पाए जाते हैं। इसकी लंबाई 13 से 19 फीट तक और वजन 450 किलोग्राम तक होता है। घड़ियाल ठंड के मौसम में शीत निद्रा में चले जाते हैं और गर्मी आते ही ये अंडे देते हैं। ऊपरी जबड़े में 58 और निचले में 50 दांत होते हैं। यह भूरे रंग के होते हैं और अंडे का वजन करीब 150 ग्राम का होता है।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>