Published On: Tue, Jul 9th, 2024

रायबरेली में शहीद कैप्टन के माता-पिता से मिले राहुल: कहा- आपके साथ खड़े हैं; अंशुमान की मां बोलीं- बेटे पर गर्व है – Raibareli News



राहुल गांधी रायबरेली में कीर्ति चक्र सम्मानित कैप्टन अंशुमान सिंह के माता-पिता से मुलाकात की। भुए मऊ गेस्ट हाउस में उनके साथ चाय पी। राहुल ने कहा कि हम आपके साथ खड़े हैं। करीब 40 मिनट तक शहीद के परिवार से बात की।

.

राहुल गांधी से मिलने के बाद शहीद कैप्टन की मां मंजू ने बताया- हमें बेटे पर गर्व है। उसने हमें यहां तक पहुंचाया, जिन्हें हम टीवी पर देखते थे। उनके साथ बैठकर चाय पी। हमारा इतना सम्मान किया। राहुल जी ने मदद का भरोसा दिया। उनसे काफी देर तक बात हुई। उन्होंने कई वादे किए। उम्मीद है पूरे भी होंगे। 3 दिन पहले शहीद की पत्नी स्मृति ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से कीर्ति चक्र सम्मान लिया था।

राहुल अब कार्यकर्ताओं, वकील, डॉक्टर संघ और व्यापार मंडल से मुलाकात करेंगे। इसके बाद रायबरेली AIIMS भी जाएंगे। मंगलवार सुबह 10 बजे राहुल लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरे। सड़क मार्ग से रायबरेली पहुंचे।

रास्ते में रुककर हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। मंदिर में 15-20 मिनट तक रुके। राहुल ने वोटिंग के दिन भी इसी मंदिर में पूजा की थी। 5 दिन में राहुल का यह दूसरा यूपी दौरा है। 3 जुलाई को राहुल हाथरस गए थे। उन्होंने हाथरस पीड़ितों से मुलाकात की थी।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>