तमिलनाडु BSP चीफ आर्मस्ट्रॉन्ग की हत्या: चेन्नई में घर के बाहर 6 बाइकसवार ने धारदार हथियारों से हमला किया, कार्यकर्ताओं ने देर रात प्रोटेस्ट किया
![](https://net4newsonline.in/wp-content/uploads/2024/05/ad6-min.jpg)
चेन्नई19 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
![आर्मस्ट्रांग ने 2007 में बहुजन समाज पार्टी जॉइन की थी। (फाइल) - Dainik Bhaskar](https://net4newsonline.in/wp-content/uploads/2024/07/तमिलनाडु-BSP-चीफ-आर्मस्ट्रॉन्ग-की-हत्या-चेन्नई-में-घर-के.jpg)
आर्मस्ट्रांग ने 2007 में बहुजन समाज पार्टी जॉइन की थी। (फाइल)
तमिलनाडु के बसपा अध्यक्ष के. आर्मस्ट्रॉन्ग (52) की शुक्रवार शाम चेन्नई में उनके घर के बाहर छह हमलावरों ने हत्या का दी। पुलिस के अनुसार, आर्मस्ट्रांग कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ शाम करीब 7 बजे सेम्बियम के वेणुगोपाल स्ट्रीट पर घर के सामने ही थे।
इसी दौरान दो बाइक से छह लोग आए और उन्हें घेरकर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। आर्मस्ट्रॉन्ग के गिरने के बाद हमलावर भाग निकले। इसके बाद उनके साथ मौजूद कार्यकर्ता उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
वारदात के बाद बसपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। दूसरी ओर, पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियाें की तलाश के लिए दस टीमें बनाई हैं। देर रात करीब 12 बजे 8 लोगों को भी हिरासत में लिया। पुलिस ने कहा कि इन संदिग्धों से पूछताछ के बाद ही हत्या के पीछे के मकसद का पता लगा पाएंगे।
देर रात प्रदर्शन की तीन तस्वीरें…
![चन्नई के राजीव गांधी अस्पताल के पास बसपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की।](https://net4newsonline.in/wp-content/uploads/2024/07/तमिलनाडु-BSP-चीफ-आर्मस्ट्रॉन्ग-की-हत्या-चेन्नई-में-घर-के.gif)
चन्नई के राजीव गांधी अस्पताल के पास बसपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की।
![अस्पताल के बाहर कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।](https://net4newsonline.in/wp-content/uploads/2024/07/1720215234_17_तमिलनाडु-BSP-चीफ-आर्मस्ट्रॉन्ग-की-हत्या-चेन्नई-में-घर-के.gif)
अस्पताल के बाहर कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
![पुलिस से धक्का-मुक्की के बाद काकर्यकर्ता ने सड़कपर बैठकर नारेबाजी की।](https://net4newsonline.in/wp-content/uploads/2024/07/1720215241_248_तमिलनाडु-BSP-चीफ-आर्मस्ट्रॉन्ग-की-हत्या-चेन्नई-में-घर-के.gif)
पुलिस से धक्का-मुक्की के बाद काकर्यकर्ता ने सड़कपर बैठकर नारेबाजी की।
हमलावरों ने फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो की टी-शर्ट पहनी थी
मीडिया रिपोर्ट चेन्नई पुलिस के सूत्रों के मुताबिक छह लोगों में से चार ने फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो की टी-शर्ट पहन रखी थी। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस ने घटनास्थल के आस-पास के CCTV फुटेज खंगाले हैं। अधिकारी ने बताया कि हत्या के पीछे आरोपियों का क्या मकसद था, इसका अभी पता नहीं चल पाया है।
विपक्षियों ने कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए
- बसपा सुप्रीमो मायावती: आर्मस्ट्रांग की बेरहमी से हत्या करना एक निंदनीय घटना है। वे वकील थे और तमिलनाडु में दलितों की एक मजबूत आवाज थे। राज्य सरकार दोषियों को जरूर सजा दें।
- बसपा नेता आकाश आनंद: मेरे करीबी मित्र के.आर्मस्ट्रांग जी की नृशंस हत्या चौंकाने वाली है। वो तमिलनाडु में दलित समाज की बुलंद और मजबूत आवाज थे। मेरे लिए वो बड़े भाई जैसे थे। मैं इस कायराना और कायरतापूर्ण कृत्य की कड़ी निंदा करता हूं।
- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई: आर्मस्ट्रांग की हत्या से गहरा सदमा लगा। हिंसा और क्रूरता का हमारे समाज में कोई स्थान नहीं है, लेकिन पिछले 3 वर्षों में DMK शासन में यह एक सामान्य बात बन गई है। राज्य की कानून-व्यवस्था को तहस-नहस करके रख देने के बाद, स्टालिन को खुद से पूछना चाहिए कि क्या राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में बने रहना उनकी नैतिक जिम्मेदारी है।
- AIADMK नेता पलानीस्वामी: घटना के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। अगर किसी राष्ट्रीय पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की हत्या हो जाती है, तो DMK शासन में कानून-व्यवस्था की आलोचना करने का क्या मतलब है? तमिलनाडु में अपराधियों को हत्या करने की हिम्मत कैसे मिलती है? मैं DMK प्रमुख स्टालिन की कड़ी निंदा करता हूं, जिन्होंने कानून-व्यवस्था को इस हद तक बिगाड़ दिया है कि पुलिस और कानून के डर के बिना बड़े-बड़े क्राइम हो रहे हैं।
- भाजपा प्रवक्ता एएनएस प्रसाद: आर्मस्ट्रांग एक राष्ट्रीय पार्टी के युवा और सक्रिय नेता थे। हमारी पार्टी के नेता पहले ही कई बार बता चुके हैं कि तमिलनाडु में कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ रही है। आज एक पार्टी नेता की हत्या अपने आप में इसका एक उदाहरण है। हम तमिलनाडु सरकार से हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की मांग करते हैं।
आर्मस्ट्रांग ने स्टालिन के खिलाफ भी चुनाव लड़ा था
- आर्मस्ट्रांग पेशे से वकील हैं। उनके परिवार में उनकी पत्नी और एक बेटी है।
- 2006 के स्थानीय निकाय चुनावों में चेन्नई के एक वार्ड में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर जीत हासिल की थी।
- आर्मस्ट्रांग ने 2007 में बहुजन समाज पार्टी जॉइन की थी।
- 2011 में आर्मस्ट्रांग ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव लड़ा था। वे कोलाथुर निर्वाचन क्षेत्र में DMK के एमके स्टालिन से हार गए थे।