Doha Diamond League 2024: नीरज चोपड़ा को निराशा, 2 सेमी से चूके; दूसरे स्थान से करना पड़ा संतोष
ऐप पर पढ़ें
Doha Diamond League 2024 Updates: दोहा डायमंड लीग में भारत को निराशा का सामना करना पड़ा है। नीरज चोपड़ा दूसरे स्थान पर रहे, वहीं किशोर जेना को नौवें स्थान से संतोष करना पड़ा। पहले राउंड में चेक गणराज्य के वैल्डेक ने बाजी बारी। लीग का दूसरा चरण 19 मई को मोरक्को में होगा।
Doha Diamond League 2024 Live Updates 11.32 PM: भारत के नीरज चोपड़ा को दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा है। वह मात्र चेक गणराज्य के वैल्डेक से मात्र 2 सेमी पीछे रह गए। वैल्डेक का बेस्ट एफर्ट 88.38 मीटर था। वहीं, नीरज चोपड़ा ने 88.36 मीटर तक थ्रो फेंका। तीसरे स्थान पर ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स रहे, जिनका बेस्ट एफर्ट 86.62 मीटर था। वहीं, भारत के एक अन्य थ्रोअर किशोर जेना नौवें स्थान पर रह गए। हालांकि खराब शुरुआत के बाद नीरज चोपड़ा के लिए यह एक अच्छी रिकवरी मानी जाएगी।
Doha Diamond League 2024 Live Updates 11.16 PM: पांचवें राउंड में नीरज चोपड़ा ने अपनी पकड़ खो दी है। वह सिर्फ 82.28 मीटर तक की थ्रो फेंक पाए। वैल्डेक अभी भी शीर्ष पर बने हुए हैं और तीसरे नंबर पर पीटर्स हैं।
Doha Diamond League 2024 Live Updates 11.11 PM: भारत के किशोर जेना अब मुकाबले से बाहर हो चुके हैं। इसके अलावा अमेरिका के कर्टिस थॉम्पसन को भी बाहर का रास्ता देखना पड़ा है। असल में चौथे, पांचवें और छठवें दौर में केवल टॉप-8 ही शिरकत करेंगे। नीरज चोपड़ा अभी भी दूसरे नंबर पर हैं और वैल्डेक के साथ उनका कड़ा मुकाबला जारी है।
Doha Diamond League 2024 Live Updates 11.00 PM: चौथा थ्रो किसी का भी खास नहीं रहा है। जाकूब चौथे प्रयास में 84.04 मीटर, नीरज चोपड़ा 86.18 मीटर और आंद्रेस ने 82.89 मीटर जैवलिन थ्रो किया है।
Doha Diamond League 2024 Live Updates 10.40 PM: नीरज चोपड़ा अब दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। थर्ड अटेंप्ट में उन्होंने 86.24 मीटर थ्रो फेंका। जाकूब 88.38 मीटर के साथ पहले स्थान पर जमे हुए हैं। किशोर जेना ने तीसरे प्रयास में 76.31 मीटर तक थ्रो किया है।
Doha Diamond League 2024 Live Updates 10.35 PM: नीरज चोपड़ा ने शानदार वापसी की है। नो थ्रो के साथ शुरुआत करने के बाद दूसरे प्रयास में वह 84.94 मीटर तक थ्रो फेंककर टॉप थ्री में वापस लौट आए। किशोर जेना का दूसरा प्रयास नो थ्रो रहा। वेडलेक अभी भी नंबर एक पर बने हुए हैं। दूसरे प्रयास में उनका थ्रो 86.93 मीटर गया। दूसरे नंबर पीटर्स 85.75 मीटर के साथ हैं।
Doha Diamond League 2024 Live Updates 10.25 PM: पहले राउंड के अंत में चेक रिपब्लिक के जैकब 85.87 मीटर के साथ फर्स्ट, ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स 80.68 मीटर के साथ दूसरे और लिथुआनिया के एडिस 77.73 मीटर के साथ तीसरे नंबर पर हैं। किशोर जेना ने 75.72 मीटर का थ्रो फेंका है।
Doha Diamond League 2024 Live Updates 10.20 PM: मेन्स जैवलिन थ्रो की शुरुआत हो चुकी है। ओलंपिक और विश्व चैंपियन नीरज चोपड़ा ने नो थ्रो के साथ शुरुआत की है।