Published On: Wed, Jul 3rd, 2024

150 तड़पते लोग…एक डॉक्टर और एक के बाद एक मौतें: हाथरस हादसे के पीड़ित बोले- जब लाए, सांसें चल रही थीं; इलाज नहीं मिलने से मौत – Uttar Pradesh News


अस्पताल में परिजन को CPR देता एक युवक।

हाथरस के फुलरई गांव में मंगलवार सुबह 11 से 1 बजे तक भोले बाबा ने पहले सत्संग सुनाया, फिर उनके चरणों की धूल लेने के लिए होड़ मच गई। भगदड़ मची, तो एक दूसरे को रौंदने लगे। इसमें 122 लोगों की मौत हो गई और 150 से ज्यादा घायल हो गए। कुछ लोगों ने मौके पर ही द

.

जो अस्पताल पहुंचे, उनका दर्द तो और भी खतरनाक है। 150 लोगों का इलाज करने के लिए सिर्फ एक डॉक्टर था। लोग तड़प रहे थे, लेकिन उनका हाल लेने वाला कोई नहीं था।

अपनो की जान बचाने के लिए अस्पताल पहुंचे लोग कहते हैं- 2 घंटे हो गए, जो जिंदा हैं वो भी मार दिए गए। अस्पताल में कोई व्यवस्था नहीं। यहां न ऑक्सीजन सिलेंडर था और न ही ड्रिप लगाने वाले। हम लोग खींच-खींचकर लोगों को ले आए, उनकी सांसें चल रही थीं। हम लोग डॉक्टर का इंतजार करते रहे, लेकिन एक डॉक्टर होने की वजह से इलाज ही नहीं मिल पाया। अस्पताल के बाहर और बरामदे में घायलों की सांसें टूट गईं।

यह भयावह तस्वीर सिकंदराराऊ CHC की है। बरामदे में शव ऐसे ही रखे थे।

यह भयावह तस्वीर सिकंदराराऊ CHC की है। बरामदे में शव ऐसे ही रखे थे।

जब नहीं मिले डॉक्टर, तो लोग खुद ही देने लगे CPR
अस्पताल के सभी स्ट्रेचर, यहां तक कि बेंच पर भी घायलों को लिटा दिया गया। जब जगह नहीं बची, तो अस्पताल के बरामदे में जमीन पर भी घायलों और मृतकों को लिटा दिया गया। इसके सामने आए वीडियो में दिख रहा है कि लोग खुद ही अपनों को CPR देने में जुटे रहे। कुछ लोग बदहवास होकर दौड़ रहे थे, लेकिन उनकी मदद करने वाला कोई नहीं था।

स्वास्थ्य केंद्र के बाहर सीपीआर देता युवक।

स्वास्थ्य केंद्र के बाहर सीपीआर देता युवक।

रेफर तक नहीं कर पाए
एक छोटे से स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पर इतने संसाधन ही नहीं थे कि सबका इलाज किया जा सके। घायलों को हायर सेंटर रेफर करने की स्थिति नहीं थी। सिर्फ एक एम्बुलेंस थी। मौके पर आए लोगों ने बताया कि यहां पर इतने घायल आ गए कि अस्पताल में जगह ही नहीं बची।

घायलों को रास्ते से ही एटा जिला अस्पताल भेजा जाने लगा। घायलों को लेकर पहुंचे सत्संग के एक सुरक्षाकर्मी ने कहा- हम लोग खींच-खींचकर घायलों को अस्पताल लेकर आए। सांसें चल रही थीं, लेकिन अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर तक नहीं था।

अब पढ़िए उन लोगों का दर्द, जिन्होंने आंखों के सामने अपनों को मरते देखा…

बेटा बोला- भगदड़ के बाद पहुंचा तो देखा, मेरी मम्मी की सांसें थम गई थीं
बदायूं के बिल्सी में रहने वाले वीरेश अपनी भाभी और मम्मी के साथ सत्संग सुनने आए थे। वीरेश कहते हैं- सत्संग खत्म होते ही अचानक भगदड़ मच गई। जब तक मैं मम्मी को लेकर निकल पाता, लोग उन्हें कुचलते हुए निकल गए। मैं भी गिरा, लेकिन किसी तरह उठकर बाहर भागा, तब जाकर जान बच सकी। भगदड़ के बाद पहुंचा तो देखा, मम्मी की सांसें थम गई थीं।

भाभी घायल हैं। उनका इलाज चल रहा है। मेरी आंखों के सामने लोगों ने मेरी मां को कुचल डाला। मैं चीखता-चिल्लाता रहा, लेकिन उस भगदड़ में कोई किसी की सुन नहीं रहा था। हर कोई खुद की और अपनों की जान बचाने की मशक्कत में लगा रहा।

ये बदायूं के बिल्सी के रहने वाले वीरेश हैं, जिनकी मां की जान भगदड़ में चली गई।

ये बदायूं के बिल्सी के रहने वाले वीरेश हैं, जिनकी मां की जान भगदड़ में चली गई।

महिला बोली- मेरी बेटी को सैकड़ों लोग रौंदते निकल गए
सिकंदराराऊ CHC के बाहर एक महिला अपनी बेटी की लाश से लिपटकर रो रही थी। वह रोते हुए कहती है- मेरी बेटी रोशनी की जान चली गई। बड़ी देर बाद उसे भीड़ में ढूंढ पाए। जब उठाया तो सांसें चल रही थीं। अस्पताल लेकर आए तो उसने दम तोड़ दिया। मेरी बेटी को सैकड़ों लोग रौंदते हुए निकल गए। हम परिवार के साथ सत्संग में आए थे।

CHC के बाहर बिलखती इस महिला की बेटी को लोगों ने रौंद दिया।

CHC के बाहर बिलखती इस महिला की बेटी को लोगों ने रौंद दिया।

भगदड़ में बेटी का हाथ छूटा, फिर लाश मिली
जलेसर से आई एक महिला ने बताया- मैं पति और बेटी खुशबू के साथ सत्संग सुनने आई थी। सत्संग खत्म होने के बाद हम जैसे ही निकलने लगे, लोग अचानक बाहर भागने लगे। फिर भगदड़ मच गई। मैं और मेरे पति अपनी बेटी को लेकर भागे, लेकिन लोग मेरी बेटी को रौंदते निकल गए। बेटी की जान चली गई, पति घायल हैं।

इस महिला की बेटी खुशबू की भी भगदड़ में जान चली गई।

इस महिला की बेटी खुशबू की भी भगदड़ में जान चली गई।

गोद में शव लिए बोली- सत्संग सुनने आए थे
हाथरस की रहने वाली सीता ने बताया- आज हम अपनी बहन मंजू राने और उसके 5 साल के बेटे पीके के साथ सत्संग सुनने आए थे। हादसे में मेरी बहन और उसके बेटे की मौत हो गई। मैं खेतों की तरफ भागी, तब जाकर बच सकी। हजारों की भीड़ में लोग एक-दूसरे को रौंदते रहे। कोई किसी को देखने वाला नहीं था।

हाथरस की सीता ने बताया कि मेरी बेटी को लोग रौंदते चले गए।

हाथरस की सीता ने बताया कि मेरी बेटी को लोग रौंदते चले गए।

स्वामी बोला- देखा तो मां मरी पड़ी थी
हाथरस के छोटनीपुर में रहने वाले स्वामी का रो-रोकर बुरा हाल है। वह बताते हैं- मेरी मां मुन्नी देवी की मौत हो गई। वह आज ही सत्संग सुनने यहां आई थी। बुजुर्ग थी, मुझे बोलकर आई थी कि बेटा सत्संग में जा रही हूं। भगदड़ की सूचना मिली तो यहां पहुंचा। देखा तो मेरी मां मरी पड़ी थी।

स्वामी की मां की मौत भी भगदड़ में हुई है।

स्वामी की मां की मौत भी भगदड़ में हुई है।

घटना से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए…

हाथरस में सत्संग के बाद भगदड़, 122 की मौत:अस्पताल के बाहर बिखरी पड़ी लाशें; भास्कर रिपोर्टर ने गिनीं; 150 घायल

यूपी के हाथरस में भोले बाबा के सत्संग के दौरान भगदड़ मच गई। इसमें 122 लोगों की मौत हो गई। 150 से अधिक घायल हैं। कई लोगों की हालत गंभीर है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। हादसा हाथरस जिले से 47 किमी दूर फुलरई गांव में हुआ है। हादसे के बाद हालात भयावह है। अस्पताल के बाहर शव जमीन पर बिखरे पड़े हैं। दैनिक भास्कर रिपोर्टर ने हाथरस के सिकंदराराऊ CHC में लाशों को गिना। यहां 95 लाशें बिखरी पड़ी हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>