Cm Sukhvinder Sukhu Said All Three Independents Left Their Mla Post Under Pressure From Bjp – Amar Ujala Hindi News Live – Himachal:सीएम सुक्खू बोले
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू
– फोटो : संवाद
विस्तार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को देहरा में कहा कि वह पौंग बांध विस्थापितों की समस्या को समझते हैं। हमारी सरकार किसी का घर खाली नहीं करवाती, बल्कि घर बनाने के लिए तीन गुना राशि देती है। देहरा की जनता और पौंग बांध विस्थापितों के लिए अगर कानून भी बदलना पड़े तो बदलेंगे। चुनाव आचार संहिता के कारण अभी किसी तरह की कोई घोषणा नहीं कर सकते। लेकिन, विस्थापितों की हरसंभव मदद की जाएगी।