Published On: Thu, May 9th, 2024

TMKOC फेम गुरुचरण के पिता ने बताया लापता होने के एक दिन पहले घर पर क्या हुआ, कहा- जो हुआ वो शॉकिंग


तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम गुरुचरण का अब तक पता नहीं लग सका है। उनके पिता हरगीत सिंह ने मीडिया से बात की औऱ कहा कि पूरा परिवार उनके लौटने का इंतजार कर रहा है। बेटे को लापता हुए 2 हफ्ते हो चुके हैं लेकिन अब तक समझ नहीं आया कि आखिर हुआ क्या है। हरगीत बोले कि वह काफी परेशान हैं। उन्होंने यह भी बताया कि गुरुचरण के लापता होने के एक दिन पहले क्या हुआ था।

परेशान है परिवार

तारक मेहता के सोढ़ी के लापता होने की खबर से हर कोई हैरान है। उनके पिता ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात की। वह बोले, जो भी हुआ वो बहुत शॉकिंग है। हमें समझ नहीं आ रहा कि खुद को कैसे संभालें। हम सब परेशान हैं और पुलिस से कोई अपडेट मिलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हम उसके वापस आने का इंतजार कर रहे हैं।

पिता का था बर्थडे

लापता होने के एक दिन पहले गुरुचरण ने अपने पिता के साथ इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की थी। पिता का जन्मदिन था तो विश किया था। हरगीत ने बताया, कोई सेलिब्रेशन नहीं हुआ था लेकिन हम साथ थे बहुत अच्छा लगा था। अगले दिन उसे मुंबई जाना था।

एयरपोर्ट नहीं पहुंचे गुरुचरण

गुरुचरण को एयरपोर्ट पर उनकी दोस्त भक्ति सोनी रिसीव करने वाली थीं। भक्ति ने बताया कि वह एयरपोर्ट गईं। वहां इंतजार करती रहीं। कॉल करने की कोशिश की लेकिन वह नहीं आए। उनसे कॉन्टैक्ट भी नहीं हो पाया। उन्होंने उम्मीद जताई की पुलिस जल्द कुछ पता लगा लेगी।

प्लान करके निकले घर से?

दिल्ली पुलिस के सोर्स ने न्यूज18 को बताया था कि गुरुचरण अपना फोन पालम एरिया में छोड़ गए। इस वजह से उनको ट्रेस करना और भी मुश्किल हो रहा है। सीसीटीवी फुटेज में वह एक रिक्शे से दूसरे रिक्शे में बैठते दिखे थे। वहीं दूसरे दिन एटीएम से 7 हजार रुपये ट्रांजैक्शन की बात भी सामने आई थी। सोर्स का कहना है कि ऐसा लग रहा है कि उन्होंने सब कुछ पहले से ही प्लान किया था और दिल्ली से निकल गए। 22 अप्रैल से गुरुचरण की कोई खबर नहीं मिल पा रही है।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>