Published On: Sat, May 4th, 2024

कच्चा बादाम पर डांस करने वाली अंजलि अरोड़ा को फिल्म श्री रामायण कथा में मिला सीता माता का रोल


लॉकअप में नज़र आई सोशल मीडिया स्टार अंजलि अरोड़ा को उनके करियर की पहली फिल्म मिल गई है। एक्ट्रेस अब स्क्रीन पर सीता के किरदार में नज़र आएंगी। अंजलि को अभिषेक सिंह के डायरेक्शन में बन रही फिल्म श्री रामायण कथा में सीता के रोल के लिए अप्रोच किया गया था। एक्ट्रेस इस रोल को न नहीं कर पाई और अब स्क्रीन पर सीता के किरदार में नज़र आने को तैयार हैं। अंजलि अरोड़ा अपने डांस वीडियो कच्चा बादाम को लेकर मशहूर हुईं थीं। अब उन्हें रामायण में देखा जाएगा।

अंजलि अरोड़ा बनी सीता

TOI को दिए इंटरव्यू में अंजलि ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि वो सीता के रोल को पा कर खुश और खुद को धन्य महसूस करती हैं। सीता एक ऐसा किरदार है जिसे कोई मना नहीं कर सकता है। अंजलि ने आगे बताया कि उन्हें खुद नही पता ये रोल उनकी झोली कैसे आ गिरा। इस बारे में जब उन्होंने डायरेक्टर अभिषेक से बात की तो पता चला कि सीता के लिए कुछ और एक्ट्रेसेज को शॉर्टलिस्ट किया गया था।उन्हें मुझमें कुछ नज़र आया और मेकर्स ने इस रोल के लिए मुझे चुना। अंजलि ने ये भी बताया कि पिछले महीने ही उन्हें फाइनल कर दिया गया था तब से वो सीता और रामायण पर अपनी रिसर्च कर रही हैं। उन्होंने खुद को सीता बनाने के लिए पढ़ाई शुरू कर दी है।

रणबीर कपूर की रामायण

अभिषेक सिंह के डायरेक्शन में बन रही श्री रामायण कथा को प्रकाश महोबिया प्रोड्यूस कर रहे हैं। जल्द फिल्म की शूटिंग शुरू की जाएगी। वैसे नितेश तिवारी की रामायण भी इस समय चर्चा का विषय बनी हुई है। इस रामायण में रणबीर कपूर को राम और साई पल्लवी को सीता के किरदार में देखा जाएगा। हाल में सेट से दोनों एक्टर्स की तस्वीरें भी लीक हुईं थीं। अब देखना होगा इन दोनों रामायण में से ऑडियंस किसे अपना प्यार देती है।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>