Published On: Sun, Jun 23rd, 2024

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Marriage: एक दूसरे के हुए सोनाक्षी और जहीर, कपल की पहली तस्वीर आई सामने


सोनाक्षी सिन्हा और जहीर रजिस्टर्ड शादी के बाद देर शाम शिल्पा शेट्टी के रेस्ट्रॉन्ट बैस्टियन में रिस्पेशन दे रहे हैं, जिसमें करीब एक हजार गेस्ट शामिल होंगे। डीजे गणेश अपनी प्ले लिस्ट से इस पार्टी में समा बांधेंगे। कपल के दोस्तों में शुमार हनी सिंह समेत कई सिलेब्स पार्टी में शामिल होने के लिए मुंबई पहुंच गए हैं।  

Sun, 23 Jun 2024 08:16 PM

शादी के लिए सोनाक्षी और जहीर ने चुना सफेद आउटफिट

सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर इकबाल के साथ अपनी शादी की तस्वीरें पोस्ट कर दी हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने जो तस्वीरें पोस्ट की हैं उनमें वो सफेद साड़ी, बालों में गजरा और गले में एक भारी सेट पहने नजर आ रही हैं। वहीं, जहीर इकबाल सफेद कुर्ते में नजर आ रहे हैं। जहीर ने हाथ में गोल्डन कलर की एक वॉच पहनी है।

Sun, 23 Jun 2024 08:07 PM

शादी के बंधन में बंधे सोनाक्षी और जहीर

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल आज यानी 23 जून को शादी के बंधन में बंध गए हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी और जहीर की शादी की पहली तस्वीर भी पोस्ट कर दी है। 

Sun, 23 Jun 2024 08:06 PM

सोनाक्षी के घर पहुंचीं बेस्ट फ्रेंड हुमा कुरैशी

सोनाक्षी सिन्हा की बेस्ट फ्रेंड हुमा कुरैशी शादी के जश्न में शामिल होने के लिए एक्ट्रेस के बांद्रा स्थित घर पहुंच चुकी हैं। बता दें, हुमा कुरैशी सोनाक्षी की बहुत अच्छी दोस्त हैं। वो उनकी बैचलरेट पार्टी में भी नजर आईं थीं।

Sun, 23 Jun 2024 07:06 PM

बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ के साथ पहुंचीं अदिति राव

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल आज एक दूसरे के होने जा रहे हैं। इस खास मौके पर उनके दोस्त और रिश्तेदार जश्न में शामिल हो रहे हैं। सोनाक्षी के साथ हीरामंडी में नजर आईं अदिति राव हैदरी अपने बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ के साथ सोनाक्षी के घर पहुंची हैं।

Sun, 23 Jun 2024 06:54 PM

शादी के लिए रवाना हुए शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल आज यानी 23 जून को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इस खास मौके में शामिल होने के लिए सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा और मां पूनम सिन्हा रवाना हो चुके हैं। शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में पैप्स माता-पिता को सोनाक्षी की शादी की बधाई देते नजर आ रहे हैं।

 

Sun, 23 Jun 2024 06:45 PM

फूलों से सज रहा सोनाक्षी-जहीर की पार्टी का वेन्यू

सोशल मीडिया पर सोनाक्षी और जहीर की शादी की चर्चा जोरों पर है। इस बीच सोनाक्षी-जहीर की पार्टी वेन्यू का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वेन्यू को फूलों से सजाया जा रहा है।

 

 

Sun, 23 Jun 2024 06:09 PM

तब्बू और अजय भी जाएंगे पार्टी में

थोड़ी देर बाद सोनाक्षी और जहीर की शादी की रिसेप्शन पार्टी शुरू होने वाली है। अगले दिन सुबह तक चलने वाली इस पार्टी में कई सिलेब्स पहुंचेंगे। तब्बू ने कहा है कि वह भी शादी की पार्टी में पहुंचेगी। ‘औरों में कहां दम था’ के प्रमोशन में जुटीं तब्बू से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हम सब रिसेप्शन में जा रहे हैं। उस वक्त उनके साथ फिल्म के को-स्टार अजय देवगन भी मौजूद थे।

Sun, 23 Jun 2024 04:48 PM

आलीशान अपार्टमेंट में शिफ्ट होंगे सोनाक्षी-जहीर

सोनाक्षी सिन्हा ने बांद्रा वेस्ट के बांद्रा में 81 ऑरियेट के 26वीं मंजिल पर एक आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस टॉप फ्लोर के अपार्टमेंट की कीमत 11 करोड़ रुपये है। फ्लैट की खासियत है कि यह सी फेसिंग है और माहिम बे और बांद्रा-वर्ली सी लिंक का मनोरम दृश्य दिखाई देता है। चर्चा है कि शादी के बाद दोनों इसी फ्लैट में शिफ्ट होंगे।

Sun, 23 Jun 2024 04:42 PM

कैज़ुअल आउटफिट में नजर आई सोनाक्षी

शादी से ठीक पहले रविवार दोपहर में सोनाक्षी का एक वीडियो सामने आया. जिसमें वह लूज़ शर्ट और पैंट में नज़र आई हैं। ऐसी रिपोर्ट है कि एक्ट्रेस शादी से पहले तैयार होने अपनी मेकअप आर्टिस्ट के स्टूडियो पहुंची थीं।

Sun, 23 Jun 2024 04:34 PM

हनी सिंह पहुंचे पार्टी के लिए

कुछ ही घंटे में सोनाक्षी और जहीर की रिस्पेशन पार्टी शुरू होने वाली है और इसके लिए सिलेब्स मुंबई पहुंचने लगे हैं। हनी सिंह को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। उन्होंने कहा कि अब तक के सबसे बड़े जश्न में आज की रात शामिल होऊंगा और बिना दारू के डांस करूंगा। 

Sun, 23 Jun 2024 04:34 PM

1000 मेहमानों के साथ सुबह 4 बजे तक पार्टी

रजिस्टर्ड शादी के बाद सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल शिल्पा शेट्टी के रेस्ट्रॉन्ट में रिसेप्शन दे रहे हैं। यह पार्टी रात 8 बजे से शुरू होगी और सुबह चार बजे तक चलेगी। डीजे गणेश ने बताया कि वह कपल के रिसेप्शन में परफॉर्म करेंगे। उनके मुताबिक पार्टी में 1,000 मेहमानों को बुलाया गया है।

Sun, 23 Jun 2024 04:34 PM

निकाह नहीं, रजिस्टर्ड शादी

सोनाक्षी और जहीर अपने करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में रजिस्टर्ड शादी करेंगे। दोपहर में जहीर को 81 ऑरियेट अपार्टमेंट में घुसते देखा गया। चर्चा है कि दोनों यहीं रजिस्टर्ड शादी करने वाले हैं।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>