Published On: Fri, Jun 21st, 2024

Priyanka Gandhi Venugopal And Alka Lamba Will Come To Campaign For The By-elections – Amar Ujala Hindi News Live


Priyanka Gandhi Venugopal and Alka Lamba will come to campaign for the by-elections

प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल, अलका लांबा
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार


हिमाचल प्रदेश में होने जा रहे तीन विधानसभा सीटों के उपचुनाव में प्रचार के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा हिमाचल आएंगे। नालागढ़, देहरा और हमीरपुर में चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी गई है। भूपेंद्र हुड्डा, भूपेश बघेल, सचिन पायलट, प्रताप बाजवा, राज बब्बर और सुप्रिया श्रीनेत भी सूची में शामिल हैं।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, प्रभारी राजीव शुक्ल सहित सभी कैबिनेट मंत्री भी स्टार प्रचारक बनाए गए हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव मुकुल वासनिक की ओर से भारतीय निर्वाचन आयोग को स्टार प्रचारकों की सूची सौंपी गई है। स्टार प्रचारकों की सूची में कुमारी सैलजा, आनंद शर्मा, मनीष तिवारी, मुकुल वासनिक, विप्लव ठाकुर, आशा कुमारी, दीपेंद्र हुड्डा, पवन खेड़ा, प्रवीण डावर, राजेश लिलोठिया, डीवीएस राणा, श्रीनिवास और राेहित चौधरी को भी शामिल किया गया है। इनके अलावा कैबिनेट मंत्री धनीराम शांडिल, चंद्र कुमार, विक्रमादित्य सिंह, जगत सिंह नेगी, हर्षवर्धन चौहान, रोहित ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह, यादवेंद्र गोमा, राजेश धर्माणी को भी स्टार प्रचार बनाया गया है। कौल सिंह ठाकुर, रामलाल ठाकुर, कुलदीप कुमार, कुलदीप सिंह राठौर, आरएस बाली भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>