पलवल में प्रॉपर्टी डीलर पर हमला: घायल कर स्कूटी और पैसे लूटे, अपोलो अस्पताल में भर्ती – Palwal News

पलवल में एक प्रॉपर्टी डीलर पर हमला कर लूटपाट का मामला सामने आया है। पीड़ित अशोक कुमार को गंभीर हालत में दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वे वेंटिलेटर पर हैं। पुलिस ने आज मामला दर्ज किया है। घटना 15 जून की रात करीब 10 बजे की है।
.
अशोक कुमार स्कूटी से किठवाड़ी चौक स्थित भूपेंद्र हुड्डा के कमरे पर गए थे। कुछ देर बाद उन्होंने स्थानीय कबाड़ी व्यापारी रामप्रसाद को बताया कि उनकी स्कूटी और पैसे लूट लिए गए हैं। रात करीब 12 बजे अशोक कुमार सीढ़ियों पर घायल अवस्था में मिले। उन्हें तुरंत जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया।
हालत नाजुक होने पर फरीदाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 17 जून को स्थिति बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल में शिफ्ट किया गया। शहर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। सूरज घटना के समय बेंगलुरु में था। पुलिस ने बताया कि लूटी गई स्कूटी इलाहाबाद बैंक के सामने से बरामद हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।