Published On: Fri, Jun 20th, 2025

हरियाणा के मुख्य सचिव को 12 महीने की एक्सटेंशन: 30 जून को था रिटायरमेंट; जून 2026 तक रहेगा कार्यकाल, तीन आईएएस थे प्रबल दावेदार – Haryana News

Share This
Tags



हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी को एक साल की एक्सटेंशन मिल गई है। उनका इसी साल 30 जून को रिटायरमेंट था। केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की कमेटी ने सीएस को ये मंजूरी दी है। केंद्र सरकार की ओर से इसकी लिखित जान

.

इससे पहले हिमाचल प्रदेश व ओडिशा के मुख्य सचिवों की तरह हरियाणा के मुख्य सचिव को छह माह का सेवा विस्तार मिलने की अटकलें लगाई जा रही थीं।

केंद्र के एक साल के एक्सटेंशन के बाद अब अनुराग रस्तोगी जून 2026 तक हरियाणा के मुख्य सचिव का कार्यकाल देखेंगे।

अनुराग रस्तोगी की एक्सटेंशन से इन आईएएस अधिकारियों पर पड़ा असर…

आनंद मोहन शरण हो जाएंगे रिटायर

इस अवधि से पहले वरिष्ठता के आधार पर मुख्य सचिव पद के दावेदारों में शामिल तीन आईएएस अधिकारियों की दावेदारी पर विपरीत असर पड़ा है। दरअसल, अनुराग रस्तोगी को एक्सटेंशन मिलने से 1990 बैच के आइएएस अधिकारी आनंद मोहन शरण पर पड़ा है, जो कि वन्य एवं प्राणी संरक्षण तथा पर्यावरण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव हैं। उनकी रिटायरमेंट इसी साल 31 अगस्त को है।

ये दो आईएएस भी हुए प्रभावित

आनंद मोहन शरण के अलावा मुख्य सचिव पद के दूसरे प्रबल दावेदारों में 1990 बैच के आईएएस अधिकारी सुधीर राजपाल और डॉ. सुमिता मिश्रा हैं। स्वास्थ्य तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल की रिटायरमेंट 30 नवंबर 2026 को होगी। अनुराग रस्तोगी को एक साल के एक्सटेंशन से सुधीर राजपाल के मुख्य सचिव बनने की संभावना पर असर पड़ा है।

अब यदि उनके रिटायरमेंट के बाद उन्हें सरकार मौका देती है तो वह बहुत कम समय के लिए ही मुख्य सचिव बन पाएंगे। वहीं इसी तरह मुख्य सचिव पद की दौड़ में शामिल 1990 बैच की आइएएस डॉ. सुमिता मिश्रा 31 जनवरी 2027 को रिटायर होंगी।

पहले भी होता रहा मुख्य सचिवों का सेवा विस्तार

हरियाणा में मुख्य सचिवों को पहले भी एक्सटेंशन मिलती रही है। इसकी शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री चौ. बंसीलाल की सरकार के समय हुई थी। बंसीलाल सरकार ने अगस्त-1996 से जनवरी-1997 तक यानी छह महीने के लिए उस समय मुख्य सचिव एमसी गुप्ता को सेवा विस्तार दिलवाया था। पूर्व भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने तीन आइएएस अधिकारियों को मुख्य सचिव के पदों पर सेवा विस्तार दिया था। 2013 में हुड्डा सरकार में मुख्य सचिव रहे पीके चौधरी को छह महीने की एक्सटेंशन मिली थी।



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>