रोहतक में सांसद जांगड़ा ने पार्क का किया निरीक्षण: घटिया सामग्री मिलने पर ठेकेदार को चेतावनी, BJP कार्यकर्ताओं के साथ योगाभ्यास करने गए थे – meham News

हुड्डा पार्क का निरीक्षण करते राज्यसभा सांसद रामचन्द्र जांगड़ा।
भाजपा के राज्यसभा सांसद रामचन्द्र जांगड़ा ने महम शहर स्थित हुड्डा पार्क में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ योगाभ्यास किया। उन्होंने कहा कि योग और प्राणायाम से मनुष्य स्वस्थ रहता है। साथ ही उन्होंने 21 जून को होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की जानकारी दी।
.
योग के बाद सांसद जांगड़ा ने पार्क में चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग हो रहा है। इस पर उन्होंने तुरंत ठेकेदार और एमई को फोन कर कार्रवाई के निर्देश दिए।

भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ योगाभ्यास करते राज्यसभा सांसद रामचन्द्र जांगड़ा।
हर तीसरे दिन निरीक्षण की घोषणा
जांगड़ा ने स्पष्ट किया कि वे पार्क में किसी भी तरह का घोटाला नहीं होने देंगे। उन्होंने यह भी घोषणा की कि वे हर तीसरे दिन निर्माण कार्य का निरीक्षण करने आएंगे। इस दौरान सांसद जांगड़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारत विश्व मित्र बन चुका है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की साख बढ़ी है।