Published On: Thu, Jun 19th, 2025

आज यमुनानगर पहुंचेंगे हरियाणा कांग्रेस प्रभारी बीके हरिप्रसाद: संगठन सृजन अभियान के तहत करेंगे बैठक, कार्यकर्ताओं से जानेंगे राय – Yamunanagar News

Share This
Tags



कांग्रेस के हरियाणा प्रभारी बीके हरिप्रसाद।

आज यमुनानगर कांग्रेस के हरियाणा प्रभारी बीके हरिप्रसाद पहुंच रहे हें। वे संगठन सृजन अभियान के तहत पार्टी को मजबूत करने के लिए नेता व कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे। इसके लिए एक निजी पैलेस में साढ़े 10 बजे कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

.

जिले में कांग्रेस को संगठित करने के लिए 10 दिनों से राजस्थान के आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक और यमुनानगर संगठन पर्यवेक्षक रफीक खान भी जिले में कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं। उन्होंने चारों विधानसभाओं जगाधरी, यमुनानगर, रादौर और सढौर में कार्यकर्ताओं से संवाद किया है।

सभी समीकरणों को हो रहा अध्ययन

कांग्रेस ने जिला अध्यक्ष चुनने के लिए इस बार चारों विधानसभा क्षेत्रों के भौगोलिक, सामाजिक और जातिगत समीकरणों का अध्ययन कर रही है। अध्यक्ष का मेरिट के आधार पर सिलेक्शन होगा। पार्टी ने साफ तौर पर कहा कि इसमें किसी भी राजनीतिक दबाव को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

पार्टी ने इस बार तय किया है कि नया जिलाध्यक्ष युवा हो, जिसके लिए आयु सीमा 35 से 55 वर्ष तय की गई है। हालांकि, असाधारण योग्यता वाले उम्मीदवारों के लिए मेरिट में छूट दी जा सकती है। दावा है कि चयन प्रक्रिया में हर पहलू का गहन अध्ययन होगा।



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>