Published On: Thu, Jun 19th, 2025

Jaisalmer became the hottest city of the state | जैसलमेर बना प्रदेश का सबसे गर्म शहर: दिन का पारा पहुंचा 43 डिग्री; चार दिन मौसम रहेगा साफ – Jaisalmer News


जैसलमेर। गर्मी से बचने का जुगाड़।

राजस्थान में मानसून की एंट्री हो चुकी है। पूर्वी राजस्थान में बारिश का दौर शुरू हो चुका है। वहीं आगामी दिनों में भी बारिश की संभावना है। लेकिन जैसलमेर इन दिनों प्रदेश का सबसे गर्म शहर बना हुआ है। जिले में दिन का तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया है।

.

जैसलमेर के लोगों को आगामी दिनों में भीषण गर्मी झेलनी पड़ेगी। मौसम विभाग ने आगामी चार दिनों में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। ऐसे में गर्मी का असर और तेज हो जाएगा। मौसम विभाग ने आने वाले चार दिनों तक साफ रहने व तापमान 45 डिग्री तक जाने की आशंका जताई है। वहीं जुलाई के पहले हफ्ते से जिले में मानसून की बारिश का अनुमान जताया है।

तेज धूप से बचने की जुगत।

तेज धूप से बचने की जुगत।

प्रदेश का सबसे गर्म शहर बना जैसलमेर

बुधवार को प्रदेश में सबसे गर्म शहर जैसलमेर रहा। बुधवार को सुबह 10 बजे से ही तेज धूप खिली रही। बुधवार को जिले में गर्मी का असर तेज रहा। साथ ही उमस ने भी लोगों को बेहाल कर दिया। बुधवार को दिन के पारे में 2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। वहीं रात का पारा 2 डिग्री गिर गया।

अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री व न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री दर्ज किया गया। दिन का पारा सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक रहा। वहीं रात का पारा सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक दर्ज हुआ। दिन व रात के पारे में 14 डिग्री का अंतर रहा। रात के पारे में 2-2 डिग्री का उछाल आ गया।

दिन का पारा 2 डिग्री बढ़ा

सोमवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री व न्यूनतम तापमान 31.9 डिग्री दर्ज किया गया। दिन व रात के पारे में 14 डिग्री का अंतर रहा। जिले में आगामी चार पांच दिनों तक भीषण गर्मी से राहत की संभावना नहीं है।

कृषि मौसम वैज्ञानिक अतुल गालव ने बताया कि पश्चिमी राजस्थान के कुछ जिलों में आंधी बारिश की संभावना है। लेकिन जैसलमेर में 22 जून तक मौसम साफ रहने की संभावना है। जिससे तापमान में भी 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी होने के साथ ही गर्मी का असर बढ़ जाएगा। तापमान फिर से 45 डिग्री के करीब पहुंच सकता है। इसके बाद मौसम बदलने की संभावना है।

दोपहर में चौराहे हुए सूने।

दोपहर में चौराहे हुए सूने।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>