Published On: Thu, Jun 19th, 2025

फतेहाबाद में 15 हजार मेम्बर बनाएगी दुष्यंत चौटाला की JJP: हर हलके में जोड़ेंगे 5-5 हजार सदस्य, साल 2019 में जीती थी टोहाना सीट – Fatehabad (Haryana) News

Share This
Tags


जेजेपी अध्यक्ष डॉ.अजय सिंह, दुष्यंत व दिग्विजय चौटाला।

जननायक जनता पार्टी की ओर से फतेहाबाद जिले में 15 हजार सदस्य बनाए जाएंगे। जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र फतेहाबाद, रतिया, टोहाना में पांच-पांच हजार सदस्य बनाने का टारगेट रखा गया है। मेंबरशिप लेने वाले सदस्य को 10 रुपए सदस्यता शुल्क देना है। विशेष बात

.

दिग्विजय चौटाला करके गए थे शुरुआत तीन दिन पहले रविवार को जेजेपी के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने फतेहाबाद में सदस्यता अभियान की शुरुआत की थी।

दिग्विजय ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि ऐसे लोगों को सदस्य बनाने पर जोर दें, जो लंबे समय तक पार्टी के साथ चल सकें। साथ ही उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को पीछे चार साल सत्ता में रहने की खुमारी से बाहर निकलने के लिए भी कहा था।

फतेहाबाद में सदस्यता अभियान की शुरुआत करते दिग्विजय चौटाला। फाइल फोटो

फतेहाबाद में सदस्यता अभियान की शुरुआत करते दिग्विजय चौटाला। फाइल फोटो

पिछले दिनों बनाए गए थे हलका अध्यक्ष

जेजेपी की ओर से पिछले दिनों ही रविंद्र बैनीवाल को दूसरी बार जिलाध्यक्ष बनाया गया। उनके साथ-साथ कुलदीप सिगड़ को जिला प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई। इसके कुछ दिन बाद ही तीनों हलकों के अध्यक्ष भी घोषित किए गए।

इनमें अजय संधू को रतिया, सुभाष गोरछिया को फतेहाबाद और कुलदीप सिहाग को टोहाना का हलका अध्यक्ष बनाया गया था। अब इन हलका अध्यक्षों को आगे अपनी टीम तैयार करनी है। जिला कार्यकारिणी बनाने का काम भी अभी बाकी है।

जानिए…तीन कारणों में जेजेपी के लिए फतेहाबाद क्यों अहम

1. चौटाला परिवार के गृह जिले का पड़ोसी जिला दरअसल, फतेहाबाद चौटाला परिवार के गृह जिले सिरसा का पड़ोसी जिला है। यहां पूर्व पीएम चौधरी देवीलाल और पूर्व सीएम स्व. ओमप्रकाश चौटाला का बड़ा प्रभाव रहा है। जिले की तीन में से दो सीटों पर चौटाला परिवार का बड़ा दारोमदार था। 2. साल 2019 में रहा बढ़िया प्रदर्शन साल 2019 में फतेहाबाद जिले की तीन में से दो सीट पर जेजेपी का बढ़िया प्रदर्शन रहा था। टोहाना में तो जेजेपी की टिकट पर तत्कालीन उम्मीदवार देवेंद्र बबली को जीत मिली थी जबकि फतेहाबाद सीट पर मात्र 3300 वोटों से हार मिली थी। यहां जेजेपी उम्मीदवार डॉ. वीरेंद्र सिवाच दूसरे नंबर पर रहे थे। 3. बंटे हुए चौटाला परिवार के वोट बैंक को साधना जरूरी फतेहाबाद जिले में चौटाला परिवार का बड़ा वोट बैंक है। मगर फिलहाल वह वोट बैंक बंटा हुआ है। साथ ही कुछ वोट बैंक कांग्रेस की ओर भी शिफ्ट हो गया। अब फिर से उस वोट बैंक को जेजेपी अपनी तरफ करने के प्रयास में है।

रविंद्र बैनीवाल, जिलाध्यक्ष, JJP, फतेहाबाद

रविंद्र बैनीवाल, जिलाध्यक्ष, JJP, फतेहाबाद

जिलाध्यक्ष बोले- नाराज पुरानों को भी जोड़ेंगे

जेजेपी के फतेहाबाद जिलाध्यक्ष रविंद्र बैनीवाल ने बताया कि सदस्यता अभियान में 15 हजार सदस्यों को जोड़ने का टारगेट मिला है। हर हलके में पांच-पांच हजार सदस्य बनाने हैं। पुराने नाराज लोगों को भी फिर से साथ जोड़ेंगे।



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>