Published On: Mon, Jun 16th, 2025

Rajasthan police has recovered 5 weapons of AK series | आनंदपाल एनकाउंटर से डकैत तक, राजस्थान में आठ AK-47 मिलीं: नेपाल-बांग्लादेश से भारत में सप्लाई, किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में माफिया – Jaipur News


राजस्थान में एक के बाद एक 8 AK सीरीज के हथियार मिल चुके हैं। इनमें से कई एके हथियार आनंदपाल और पपला गुर्जर से जुड़े रहे हैं। हाल ही में डकैत जीतू चंबल के पास मिली AK 47 के बाद इन हथियारों की चर्चा तेज हो गई है।

.

सम्भावना जताई जा रही हैं कि आने वाले कुछ दिनों में पुलिस कुछ और बड़े हथियार रिकवर कर सकती है। राजस्थान पुलिस को AK सिरीज का हथियार नेपाल और बांग्लादेश के रास्ते देश में आने का इनपुट भी मिला है।

एडीजी क्राइम दिनेश एमएन ने बताया- गिरफ्तार बदमाशों ने पुलिस पूछताछ में हथियारों के बारे में कुछ और जानकारी दी हैं। उसे वेरिफाई किया जा रहा है। कहां से ये हथियार लाए, किस काम के लिए हथियार लाए, कब से इनके पास हथियार रखा था। इस हथियार से कोई वारदात की है या नहीं। इसे लेकर लगातार पूछताछ की जा रही है।

साल 2017 में आनंदपाल के एनकाउंटर के वक्त दो AK-47 रिकवर हुई थीं।

साल 2017 में आनंदपाल के एनकाउंटर के वक्त दो AK-47 रिकवर हुई थीं।

आनंदपाल से तीन एके 47 रिकवर हुई थीं राजस्थान पुलिस ने आनंदपाल से दो बार में तीन एके 47 रिकवर की थीं। इसमें साल 2012 में एक एके 47 रिकवर हुई थी। साल 2012 में आनंदपाल को जयपुर के मुहाना इलाके से पकड़ा गया था। ये एके 47 बाहर से मंगवाया गया था। साल 2017 में एनकाउंटर के बाद 2 एके 47 रिकवर की गई थीं। ये दोनों एके 47 राजस्थान पुलिस से ही लूटी हुई थीं। ये हथियार काफी समय से आनंदपाल के पास थे।

पपला गैंग के महिपाल गुर्जर से भी AK-47 रिकवर हुई थी।

पपला गैंग के महिपाल गुर्जर से भी AK-47 रिकवर हुई थी।

पपला गुर्जर गैंग के पास मिली थीं एके 47 और एके 56 गैंगस्टर पपला गुर्जर को बहरोड़ थाने से छुड़ाने के लिए 6 सितम्बर 2019 को एके 47 और एके 56 का इस्तेमाल किया गया था। इसके बाद पुलिस ने पपला गुर्जर को फिर से गिरफ्तार किया था। पुलिस का दावा है कि पपला ने पूछताछ के दौरान अपने कुछ साथियों के बारे में जानकारी दी थी। इनमें महिपाल गुर्जर और राजवीर उर्फ लारा गुर्जर (32) का नाम भी शामिल था। महिपाल गुर्जर को राजस्थान पुलिस करीब 4 साल पहले गिरफ्तार कर लिया था, जिसके पास एके 47 और अन्य हथियार मिले थे।

राजवीर उर्फ लारा गुर्जर के पास से एक 56 रिकवर की गई थी।

राजवीर उर्फ लारा गुर्जर के पास से एक 56 रिकवर की गई थी।

राजवीर उर्फ लारा गुर्जर (32) भी पपला को बहरोड़ थाने से छुड़ाने वालों में शामिल था। राजस्थान पुलिस ने 21 मई 2025 को राजवीर को गिरफ्तार किया था। इस दौरान उसके पास से AK-56 और अन्य हथियार मिले थे।

डकैत जितेंद्र उर्फ जीतू चंबल और उसके पिता को भी एके 47 के साथ गिरफ्तार किया गया था।

डकैत जितेंद्र उर्फ जीतू चंबल और उसके पिता को भी एके 47 के साथ गिरफ्तार किया गया था।

डकैत के पास मिली एक एके 47 एजीटीएफ और धौलपुर पुलिस ने 4 जून 2025 को राजाखेड़ा में दबिश देकर डकैत जितेंद्र उर्फ जीतू चंबल और उसके पिता को एके 47 के साथ पकड़ा था। पूछताछ में जीतू चम्बल ने पुलिस को बताया था कि वह यह हथियार जयपुर के सुशांत सिटी, हाथोज निवासी शिवराज सिंह से लेकर आया था। इसके बाद पुलिस ने शिवराज को पकड़ा था। दोनों के आमने-सामने बिठा कर पूछताछ हुई।

हिस्ट्रीशीटर जीतू जोड़ी के खेत से भी AK-47 बरामद की गई थी।

हिस्ट्रीशीटर जीतू जोड़ी के खेत से भी AK-47 बरामद की गई थी।

हिस्ट्रीशीटर के पास मिली थी एके 47 पुलिस का दावा है कि शिवराज सिंह ने बताया था- वह एके 47 चूरू के रहने वाले जितेन्द्र सिंह उर्फ जीतू जोड़ी से लाया था। पुलिस टीम ने चूरू में रेड कर हिस्ट्रीशीटर जीतू जोड़ी को गिरफ्तार किया। इसे पुलिस धौलपुर लेकर गई। यहां जीतू जोड़ी, जीतू चंबल और शिवराज को आमने-सामने बैठा कर पूछताछ की गई। जीतू जोड़ी ने पुलिस को बताया था कि मेरे पास एक एके 47 और है, जो खेत में छिपा रखी है। इसके बाद टीम चूरू पहुंची। खेत से एके 47 रिकवर की।

आतंकी नवनीत सिंह कांदिया के पास मिली थी एके 47 17 फरवरी 1995 को कांग्रेस के तत्कालीन वरिष्ठ नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री रामनिवास मिर्धा के बेटे राजेन्द्र मिर्धा का सी-स्कीम स्थित घर से अपहरण हुआ था। आतंकियों ने मिर्धा का अपहरण खालिस्तान लिबरेशन फ्रंट के मुखिया देवेन्द्रपाल सिंह भुल्लर को रिहा करने के लिए किया था। पुलिस ने जयपुर के मॉडल टाउन कॉलोनी में मकान नंबर बी-117 पर छापा मारा और गोलीबारी की थी। पुलिस कार्रवाई में आतंकी नवनीत सिंह कांदिया मारा गया था। इस दौरान पुलिस ने एक एके 47 बरामद की थी।

एके 47 और एके 56 की राजस्थान में मौजूदगी खतरनाक इतनी अधिक संख्या में एके सीरीज हथियार की रिकवरी से राजस्थान पुलिस की परेशानी बढ़ गई है। इसलिए AGTF निरंतर इस प्रकार के संदिग्ध बदमाशों से पूछताछ करके अवैध हथियारों की बरामदगी में लगी हुई है। पुलिस को एके सीरीज के हथियार राजस्थान में होने से पुलिस को आशंका है कि ये बदमाश कुछ बड़ा करने का प्लान बना रहे हैं।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>