Published On: Sun, Jun 8th, 2025

मणिपुर के 5 जिलों में कर्फ्यू, इंटरनेट बंद: ​​​​​​​मैतेई नेता की गिरफ्तारी की खबर के बाद हिंसा भड़की; प्रदर्शनकारियों ने खुद पर पेट्रोल छिड़का


इंफाल8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
राजधानी इंफाल के कई इलाकों में शनिवार को हिंसक विरोध-प्रदर्शन हुए। - Dainik Bhaskar

राजधानी इंफाल के कई इलाकों में शनिवार को हिंसक विरोध-प्रदर्शन हुए।

मणिपुर में मैतेई संगठन अरम्बाई टेंगोल के नेता करन सिंह और कुछ सदस्यों की गिरफ्तारी की खबर के बाद शनिवार देर रात हिंसा भड़क गई। राजधानी इंफाल के कई इलाकों में प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर टायर और पुराने फर्नीचर को आग लगा दी। पुलिस के साथ झड़प भी हुई। इंफाल और आसपास के जिलों में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।

हालात पर काबू पाने के लिए मणिपुर सरकार ने 7 जून की रात 11:45 बजे से पांच दिनों के लिए 5 जिलों में इंटरनेट और मोबाइल डेटा सर्विस सस्पेंड कर दी गई हैं। इनमें इंफाल पश्चिम, इंफाल पूर्व, थौबल, काकचिंग और बिष्णुपुर शामिल हैं। इंफाल ईस्ट और बिष्णुपुर में रात 10 बजे से कर्फ्यू लगाया गया है।

इंफाल ईस्ट के कलेक्टर ने बताया कि क्षेत्र में अशांति है। इसलिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के तहत 5 या उससे ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने और हथियार, पत्थर या लाठियां लेकर चलने पर रोक लगा दी गई है।

विरोध-प्रदर्शन की 3 तस्वीरें…

इंफाल की सड़कों पर प्रदर्शनकारियों ने टायर-फर्नीचर को आग लगा दी।

इंफाल की सड़कों पर प्रदर्शनकारियों ने टायर-फर्नीचर को आग लगा दी।

इंफाल वेस्ट जिले के खुरई लामलोंग में एक बस को भी आग लगा दी।

इंफाल वेस्ट जिले के खुरई लामलोंग में एक बस को भी आग लगा दी।

इंफाल ईस्ट और वेस्ट जिलों में शनिवार को प्रदर्शनकारियों ने कई गाड़ियों को आग लगा दी।

इंफाल ईस्ट और वेस्ट जिलों में शनिवार को प्रदर्शनकारियों ने कई गाड़ियों को आग लगा दी।

मणिपुर के 25 विधायकों और एक सांसद ने रविवार को राज्यपाल अजय भल्ला से मुलाकात की।

मणिपुर के 25 विधायकों और एक सांसद ने रविवार को राज्यपाल अजय भल्ला से मुलाकात की।

प्रदर्शनकारियों ने खुद को आग लगाने की कोशिश की मैतेई नेता की रिहाई की मांग करते हुए प्रदर्शनकारियों ने क्वाकेथेल और उरीपोक में सड़क के बीचों-बीच टायर और पुराने फर्नीचर जलाए। एयरपोर्ट का भी घेराव किया गया। इंफाल के अलग-अलग इलाकों में प्रदर्शन कर रहे लोगों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई। कुछ प्रदर्शनकारियों ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की।

गुस्साई भीड़ ने इंफाल वेस्ट जिले के खुरई लामलोंग में एक बस को भी आग के हवाले कर दिया। क्वाकेथेल में कई गोलियों की आवाजें सुनी गईं, लेकिन यह पता नहीं चल पाया कि गोलियां किसने चलाईं। तीन लोगों के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है। रविवार सुबह भी स्थिति तनावपूर्ण रही।

राजभवन की सुरक्षा बढ़ाई गई

राजभवन की ओर जाने वाली सड़कों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। केंद्रीय बलों की अतिरिक्त तैनाती की गई है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि जो भी व्यक्ति जारी आदेशों का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं…

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>