Published On: Sun, Jun 8th, 2025

जन सुराज आंदोलन नहीं, महंगा ब्रांडिंग प्रोजेक्ट है: MLC संजय सिंह बोले- मुख्यमंत्री से PK ने डिप्टी CM पद मांगी थी, सत्ता और पद ही उनकी प्राथमिकता – Patna News


जनता दल (यूनाइटेड) के MLC संजय सिंह ने प्रशांत किशोर पर तीखा हमला बोला है। संजय सिंह ने आरोप लगाया कि जब प्रशांत किशोर JDU में थे तब उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उपमुख्यमंत्री पद की मांग की थी।

.

संजय सिंह ने कहा कि प्रशांत किशोर शुद्ध रूप से एक व्यापारी हैं। उन्होंने जन सुराज पार्टी केवल इसलिए बनाई है ताकि वह अपनी पूंजी का उपयोग करके राजनीति में पैर जमा सकें। जन सुराज कोई जन आंदोलन नहीं है, बल्कि एक महंगा ब्रांडिंग प्रोजेक्ट है ।

संजय सिंह का कहना है कि PK का मकसद कभी भी जनसेवा नहीं था, बल्कि केवल सत्ता और पद की प्राप्ति ही उनकी प्राथमिकता थी।

उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रशांत किशोर को बहुत सम्मान और अवसर दिया, लेकिन आज वही प्रशांत किशोर CM और JDU के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दे रहे हैं।

CM नीतीश के साथ प्रशांत किशोर की तस्वीर।

CM नीतीश के साथ प्रशांत किशोर की तस्वीर।

संसाधनों को खपाने के लिए हुई जन सुराज की शुरूआत

संजय सिंह ने कहा कि उन्होंने ‘जन सुराज’ की शुरुआत केवल अपने आर्थिक संसाधनों को खपाने के लिए की है। उन्होंने आरोप लगाया कि किशोर का राजनीति में आना कोई सामाजिक आंदोलन नहीं, बल्कि एक व्यापारिक योजना का हिस्सा है।

संजय सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उपलब्धियों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार को एक नई पहचान दी है। कानून का राज स्थापित किया, विकास के नए आयाम दिए। प्रशांत किशोर जैसे लोग सिर्फ आलोचना करना जानते हैं, लेकिन राज्य के विकास में उनका कोई योगदान नहीं है।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>