गेमिंग एप से ठगी करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार: साइबर पोर्टल पर मिली 5 हजार से अधिक शिकायतें, 3 करोड़ से अधिक रुपए कमाए – Purnia News

पूर्णिया में साइबर थाना की पुलिस ने गेमिंग एप से ठगी करने वाले एक शातिर साइबर ठग को गिरफ्तार किया है। शातिर ने गेमिंग ऐप Kiracric एप के जरिए 3 करोड़ से अधिक रुपए कमाए और इन पैसों से खूब मौज किया। साइबर पुलिस को जांच में गेमिंग ऐप और शातिर के बैंक अका
.
साइबर डीएसपी चंदन कुमार ठाकुर ने बताया कि अभिषेक कुमार चौबे नाम के युवक ने साइबर थाना को सूचना दी थी कि Kiracric एप से उनके साथ साइबर फ्रॉड किया गया है। इसमें करीब 15 लाख रुपए सीमांचल ट्रेंडिंग के यूपीआई आईडी के माध्यम से फ्रॉड किया गया है।
जिसके बाद पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू की। तफ्तीश के क्रम में पुलिस को जानकारी मिली कि साइबर ठग सीमांचल ट्रेंडिंग नाम से सहायक खजांची थाना क्षेत्र के रजनी चौक के पास काउंटर चला रहा है। जिसके बाद छापामारी कर यासिर आरफात को उसके मोबाइल और लैपटॉप के साथ साइबर थाना लाया गया।

बरामद साक्ष्य।
साइबर पुलिस पोर्टल पर मिली शिकायतें
यासिर आरफात के पास से साइबर फ्रॉड में इस्तेमाल दो नंबर मिले। इसके बाद साइबर पुलिस पोर्टल पर Kiracric एप ठग के बैंक अकाउंट के खिलाफ 5 हजार से अधिक साइबर शिकायत मिली। इसके बाद यासिर आरफात को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार ठग ने अपना जुर्म कबूल करते हुए ये बताया हैं कि उसने 3 करोड़ से अधिक रुपए ऑनलाइन गेमिंग ऐप से कमाए।