Published On: Wed, Jun 4th, 2025

जजपा का पार्टी विस्तार, दिग्विजय बने युवा प्रदेशाध्यक्ष: प्रो. रणधीर चीका को प्रदेश प्रधान महासचिव, डा. किरण बनी महिला विंग प्रदेश प्रभारी – Sirsa News

Share This
Tags



दिग्विजय चौटाला, जो जजपा के नए युवा प्रदेश अध्यक्ष चुने गए।

जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने प्रदेश कार्यकारिणी संगठन का विस्तार कर नई नियुक्तियां की है। जजपा ने प्रदेश में 36 नए पदाधिकारी घोषित किए है। दिग्विजय सिंह चौटाला को युवा प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी है और प्रो. रणधीर चीका को प्रदेश प्रधान महासचिव बनाया

.

इसको लेकर पार्टी हाईकमान की ओर से बुधवार को चंडीगढ पार्टी कार्यालय में मीटिंग हुई थी। उसी में यह फैसला लिया गया। इससे पहले दिग्विजय चौटाला के पास प्रधान महासचिव का पद था। साथ ही हलका अध्यक्ष और हलका प्रभारी भी बनाए गए हैं।

जपपा पार्टी से महिला प्रदेश प्रभारी डॉ. किरण पूनिया बनीं और महिला प्रदेश अध्यक्ष रजनी दहिया मलिक होंगी। बीसी सेल के प्रदेश प्रभारी के पद पर धर्मपाल प्रजापत रिटायर्ड एक्सईएन नियुक्त किए गए हैं। राजेश सैनी को बीसी सेल का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। पूर्व विधायक रमेश खटक एससी सेल के प्रदेश प्रभारी होंगे। एडवोकेट सुरेंद्र भागीराम को एससी सेल के प्रदेश अध्यक्ष की कमान मिली। किसान सेल के प्रदेश प्रभारी के पद पर रोशन ढांडा की नियुक्ति की और किसान सेल के प्रदेश अध्यक्ष नरेश द्वारका होंगे। जेजेपी के प्रदेश कार्यालय सचिव रविंद्र सांगवान होंगे। यह हलका प्रभारी बनाए लाडवा – संदीप लाडा नांगल चौधरी – विनोद भील फिरोजपुर झिरका – शमसुद्दीन यह हलका अध्यक्ष बनाए गुहला – हरपाल सिंह विर्क कलायत – सेवा सिंह बालू कैथल – संदीप गढ़ी पूंडरी – विक्रम म्यौली लाडवा – विनोद शर्मा शाहाबाद – कुलदीप सैनी थानेसर – योगेश शर्मा पिहोवा – सरपंच गुरलाल वडैच अटेली – बेदू राता महेंद्रगढ़ – दिनेश तंवर नारनौल – सुरेंद्र पटीकरा नांगल चौधरी – एडवोकेट प्रमोद ताखर नूंह – आस मोहम्मद फिरोजपुर झिरका – वसीम अहमद पुन्हाना – डॉ. तैय्यब हुसैन हथीन – सुखराम डागर होडल – हरदेव चौहान पलवल – महेश डागर महम – कृष्ण घणघस गढ़ी सांपला किलोई – प्रवेश कंसाला रोहतक – राजेश गुलिया कलानौर – प्रवीन लांबा



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>