Published On: Wed, Jun 4th, 2025

करनाल रोडवेज बस से महिला के बैग से गहने चोरी: 2 युवकों ने सीट के नीचे रखवाकर वारदात की, सहारनपुर से भाई के घर आई – Gharaunda News

Share This
Tags



करनाल रोडवेज बस में सफर कर रही महिला के बैग से सोने-चांदी के गहने चोरी हो गए। महिला सहारनपुर से करनाल अपने भाई के घर आ रही थी। बस में पहले से मौजूद दो युवकों ने बैग सीट के नीचे रखवाया और खुद पीछे खड़े हो गए। करनाल पहुंचने के बाद जब महिला ने बैग खोला

.

महिला ने दोनों युवकों पर चोरी का शक जताते हुए सेक्टर 32-33 थाने में शिकायत दी, जिसके आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

भाई के घर जा रही थी महिला, बस में दो युवक खड़े थे पास उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के गांव सरसावा की रहने वाली रस्मी देवी 3 जून को सरसावा बस अड्डे से करनाल के लिए हरियाणा रोडवेज की बस में बैठी थी। वह करनाल के सेक्टर 32 स्थित अपने भाई के घर जा रही थी। जैसे ही वह बस में चढ़ी, दो युवक पहले से खिड़की के पास खड़े थे, उन्होंने उसके हाथ से बैग लेकर उसे सीट के नीचे रख दिया और खुद पीछे जाकर खड़े हो गए।

रस्मी ने बताया कि उसके बैग में कई कीमती जेवर रखे हुए थे। जिनकी चोरी से उसे लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। उसके बैग में 4 सोने के कंगन, 1 सोने का गले का सैट, 3 जोड़ी सोने की बालियां, 1 सोने की चैन, 4 लेडीज सोने की अंगूठियां, 1 जेंट्स अंगूठी, 1 सोने की नथ, 1 सोने का टिक्का, 1 सोने का मंगलसूत्र व 5 जोड़ी चांदी की पायलें रखी हुई थी।

शाम को बैग खोला तो जेवरात गायब मिले जब महिला करनाल पहुंची और शाम को अपने बैग को चेक किया तो वह हैरान रह गई। बैग में रखे सारे सोने और चांदी के जेवर गायब थे। रस्मी ने अपने शक के आधार पर बताया कि बस में जो दो युवक उसके पास खड़े थे, उन्होंने ही यह चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। उन्होंने चालाकी से उसका भरोसा जीतकर बैग को सीट के नीचे रखा और फिर पीछे जाकर निगरानी करने लगे।

रस्मी की लिखित शिकायत के आधार पर थाना सेक्टर 32-33 पुलिस ने आज केस दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि महिला ने अपने बैग से गहने चोरी होने की शिकायत दी है। जिसमें दो युवकों पर शक जताया जा रहा है। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>