Published On: Mon, Jun 2nd, 2025

भिवानी में 2 युवकों को ट्रक ने कुचला: एक की मौत, दूसरा घायल, एक माह बाद होनी थी शादी, 3 बहनों का इकलौता भाई, मां ने मांगा इंसाफ – Bhiwani News

Share This
Tags


मृतक चंद्रमुखी की मां इंसाफ की मांग करते हुए।

भिवानी जिले में तोशाम बाईपास पर डाबर नहर के समीप एक ट्रक ने 2 युवकों को कुचल दिया। जिसके कारण एक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों का आरोप है कि ट्रक ड्राइवर ने बैक करके दो बार मृतक के सिर के ऊपर से टायर गुजारा।

.

जिसके कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इधर, दूसरे को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतक की पहचान बावड़ी गेट निवासी करीब 18 वर्षीय चंद्रमुखी के रूप में हुई है। वहीं घायल करीब 13 वर्षीय सन्नी है। हादसा उस समय हुआ जब दोनों सोमवार शाम को कबाड़ बीनकर वापस लौट रहे थे।

हादसे में घायल सन्नी।

हादसे में घायल सन्नी।

एक माह बाद थी युवक की शादी परिजनों ने आरोप लगाए कि ट्रक ड्राइवर ने ओवरटेक करने के चक्कर में यह हादसा किया है। तेज रफ्तार होने के कारण यह हादसा हुआ है। जिसके कारण चंद्रमुखी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और सन्नी घायल है।

मृतक की मामी मीना ने बताया कि चंद्रमुखी की करीब एक माह बाद शादी होनी थी। इसके लिए लड़की भे देख रखी थी और रिश्ता भी पक्का कर रखा था। वहीं चंद्रमुखी को तीन बहनें हैं। तीनों बहनों का इकलौता भाई था। इसलिए पूरे परिवार का जिम्मा भी चंद्रमुखी के कंधों पर ही था।

मां बोली- इंसाफ मिले मृतक चंद्रमुखी की मां राजकुमारी ने कहा कि उनका बेटा कबाड़ बीनने के लिए गया था। उन्हें इंसाफ चाहिए। उनके पति की भी कुछ समय पहले ही मौत हुई थी। अब उनका बेटा ही घर में सहारा था। तीन बेटियां हैं। सभी का जिम्मा उसके बेटे पर ही था। अब उन्हें न्याय मिलना चाहए।

मृतक चंद्रमुखी का फाइल फोटो।

मृतक चंद्रमुखी का फाइल फोटो।

सुनवाई नहीं हुई तो करेंगे रोड जाम मृतक के मामा विजय ने बताया कि उसका भांजा चंद्रमुखी कबाड़ बीनकर (फेरी मारकर) आ रहा था। इसी दौरान तोशाम बाईपास पर डाबर वाली नहर के पास एक ट्रक आया। जो ओवरटेक कर रहा था और नशे में था। ओवरटेक करने के चक्कर में चंद्रमुखी के ऊपर टायर चढ़ा दिया। बेक करके फिर से चंद्रमुखी पर टायर चढ़ा दिया।

वहीं उसका भतीजा सन्नी भी उसके साथ था, जो चोट लगने के कारण घायल हो गया। उन्हें इंसाफ दिलाया जाए। इस मामले में पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई की जाए। कोई सुनवाई नहीं कर रहा। अगर उनकी सुनवाई नहीं हुई और इंसाफ नहीं मिला तो वे रोड जाम करेंगे। वहीं मृतक की बहन ने कहा कि उनका कोई सहारा नहीं हैं। इकलौता भाई था, एक बहन की शादी करने की जिम्मेदारी भी भाई के कंधों पर ही थी।

जिला अस्पताल में पहुंचे मृतक के परिजन

जिला अस्पताल में पहुंचे मृतक के परिजन

पुलिस नहीं कर रही सुनवाई मृतक की मामी मीना ने कहा कि उसका भांजा चंद्रमुखी कबाड़ बीनने के लिए गया था। उसने ही चंद्रमुखी का पालन-पोषण किया है। अगले महीने चंद्रमुखी की शादी थी। रिश्ता भी तय कर रखा है। कबाड़ी की फेरी मारकर व कबाड़ बेचकर वापस आ रहा था। इसी दौरान ट्रक वाले ने एक्सीडेंट किया।

उसने कहा कि दो बार टायर को चंद्रमुखी के ऊपर से गुजारा। दो बार कुचलने के कारण उसकी मौत हुई है। उन्होंने कहा कि पुलिस वाले सुन नहीं रहे। जो सरकार मदद कर सकती है, वह सरकार मदद करे। उनका गरीब परिवार है, इसलिए हर संभव मदद की जाए।



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>