Published On: Tue, May 27th, 2025

हरियाणा में CET रजिस्ट्रेशन आज से: जानिए कैसे भरें फॉर्म, कौन-कौन से डॉक्यूमेंट्स चाहिए, फीस कितनी, दूसरे राज्यों के युवाओं पर क्या शर्तें – Haryana News

Share This
Tags



हरियाणा में 3 साल बाद कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) के लिए आज बुधवार (28 मई) से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएंगे। रात 11 बजकर 59 मिनट पर यह पोर्टल खुलेगा। जिस पर 12 जून की रात 11.59 बजे तक युवा आवेदन कर सकेंगे। फीस जमा करने की तारीख 14 जून शाम 6 बजे

.

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की निगरानी में रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया होगी। इस बार 30 लाख युवाओं के CET में हिस्सा लेने की उम्मीद है। इसमें हरियाणा के बाहर के युवा भी शामिल हो सकते हैं, लेकिन उन्हें रिजर्वेशन का लाभ नहीं मिलेगा।

CET के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे होगा। उसके लिए कौन-कौन से सर्टिफिकेट की जरूरत है। CET के लिए शैक्षणिक योग्यता और उम्र से लेकर पासिंग मार्क्स के लिए क्या नियम-शर्तें हैं और CET एग्जाम कब होगा, इसके बारे में विस्तार से जानिए…

इनसाइड -1

CET-2025 की इंपोर्टेंट डेट्स

28 मई- रात 11.59 बजे से रजिस्ट्रेशन शुरू 12 जून- रात 11.59 बजे रजिस्ट्रेशन बंद 14 जून- शाम 6 बजे तक फीस भरने का टाइम

CET के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

  • इन डॉक्यूमेंट्स की स्कैन कॉपी तैयार रखें: जनरल कैटेगरी के लिए एजुकेशन सर्टिफिकेट, आवेदक की फोटो, साइन, आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र (अगर लागू हो) और अंडरटेकिंग की स्कैन कॉपी चाहिए। रिजर्व कैटेगरी के लिए रिजर्वेशन से जुड़े सर्टिफिकेट की भी स्कैन कॉपी लगानी होगी।
  • वेबसाइट पर जाकर आवेदन करें: जैसे ही पोर्टल खुले तो HSSC की ऑफिशियल वेबसाइट hssc.gov.in या रजिस्ट्रेशन के लिंक onetimeregn.haryana.gov.in पर सीधे क्लिक कर सकते हैं।
  • OTP भरकर लॉगइन करें, डॉक्यूमेंट्स अपलोड, फीस जमा कर सबमिट करें: इसके बाद मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज कर मोबाइल पर आया OTP भरना होगा। फिर स्कैन करके रखे जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे। इसके बाद आवेदन की फीस जमा करनी होगी। आखिर में फॉर्म पूरा होने पर सबमिट कर दें।

(नोट: HSSC ने स्पष्ट किया है कि 15 दिन के भीतर ही युवा आवेदन जरूर कर लें, इसके बाद तारीख नहीं बढ़ाई जाएगी। डॉक्यूमेंट्स में भी बदलाव के लिए अलग समय नहीं दिया जाएगा।)

इनसाइड -2

पहले से CET पेपर दे चुके या पास युवाओं के लिए रजिस्ट्रेशन को लेकर क्या निर्देश हैं?

– HSSC ने कहा है कि जो भी युवा 2022 में 5 और 6 नवंबर को हुए CET में हिस्सा ले चुके हैं, उन्हें रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं है। – जो भी युवा 2022 में 5 और 6 नवंबर को हुए CET में हिस्सा ले चुके हैं, उन्हें रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं है। – वह पुराने रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर फीस भरकर CET परीक्षा के लिए आवेदन कर सकता है। – अगर कोई CET पास आवेदक अपना स्कोर बढ़ाना चाहता है तो वह आवेदन कर सकता है। – CET पास आवेदकों को इसके लिए नए सिरे से HSSC की तय फीस जमा करनी होगी।

इनसाइड -3

CET के लिए उम्र और शैक्षणिक योग्यता क्या है?

उम्र: रजिस्ट्रेशन शुरू और बंद होने से पहले व बाद में 18 साल से कम और 42 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), अविवाहित महिलाओं, विधवाओं और भूतपूर्व सैनिकों को आयु सीमा में अधिकतम 5 वर्ष की छूट।

शैक्षणिक योग्यता: कम से कम 12वीं पास होना जरूरी है, या 10वीं के साथ 12वीं के समानांतर कोई डिग्री, डिप्लोमा या सर्टिफिकेट है तो वह भी काम आ सकता है। ऐसे युवा जो रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख तक शैक्षणिक योग्यता पूरी नहीं करते लेकिन साल 2025 में इसे पूरी कर सकते हैं तो वह भी CET के लिए योग्य होंगे।

इनसाइड 4

CET की फीस कितनी, रिजर्व कैटेगरी को क्या छूट मिलेगी? – जनरल कैटेगरी (अनारक्षित) के युवाओं को 500 रुपए एग्जाम फीस देनी होगी। – एससी, बीसी और आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) वर्ग के युवाओं को 250 रुपए देने होंगे। – CET के पेपर की फीस सिर्फ ऑनलाइन तरीके से ही भरी जा सकेगी।

इनसाइड-5

CET में क्या नेगेटिव मार्किंग होगी, पेपर से जुड़ी 6 अहम बातें

-CET का पेपर 2 भाषाओं में होगा। जिसमें हिंदी के साथ-साथ अंग्रेजी में भी सवाल होंगे।

-CET का पेपर ऑफलाइन मोड में होगा। एग्जाम सेंटर में OMR शीट मिलेगी। उसी में आंसर भरने होंगे।

-CET का 100 नंबर का पेपर होगा। जिसमें 100 सवाल आएंगे। इसे सॉल्व करने के लिए 1 घंटे 45 मिनट का समय मिलेगा।

– हर सवाल के 4 विकल्प होंगे। इनमें से अपने हिसाब से सही उत्तर पर गोला बनाना होगा। हर सवाल का आंसर जरूरी होगा।

– गलत जवाब होने पर नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। अगर किसी प्रश्न का जवाब नहीं दिया या खाली छोड़ा तो 1 नंबर कटेगा।

– OMR सीट में 5वां विकल्प या बबल भी होगा। किसी सवाल का जवाब न आने पर गोला बनाना होगा। इससे नंबर नहीं कटेगा।

इनसाइड – 6

CET एग्जाम का सिलेबस क्या रहेगा, पासिंग मार्क्स क्या होंगे?

– CET का पेपर सीनियर सेकेंडरी यानी 12वीं के स्तर का होगा। हालांकि अंग्रेजी और हिंदी विषय का स्तर मैट्रिक यानी 10वीं के लेवल का होगा।

– पेपर में जनरल नॉलेज, हरियाणा सामान्य ज्ञान, गणित, रीजनिंग पावर, सामान्य विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी और कंप्यूटर जैसे विषयों के सवाल रहेंगे।

– CET में पास होने के लिए जनरल कैटेगरी के लिए 50% और SC, ST और OBC जैसी आरक्षित यानी रिजर्व कैटेगरी वालों को 40% नंबर लाने होंगे।

इनसाइड- 7

CET के एडमिट कार्ड कब मिलेंगे, एग्जाम कब होगा?

एडमिट कार्ड: HSSC ने कहा है कि एडमिट कार्ड आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड होंगे। इसके लिए अलग से सूचना दी जाएगी। एग्जाम: HSSC ने कहा कि इसके बारे में अलग से जानकारी देंगे। आवेदकों की संख्या देख इसका शेड्यूल बनाया जा सकता है। ( नोट: HSSC ने युवाओं को सुझाव दिया है कि वह नियमित रूप से आयोग की वेबसाइट देखते रहें, ताकि इसकी जानकारी मिल सके।)

इनसाइड- 8

CET कितने साल के लिए मान्य होगा, कितनी बार एग्जाम दे सकते हैं? – HSSC के नोटिफिकेशन के अनुसार CET का ये स्कोर 3 साल तक तक मान्य रहेगा। – इस हिसाब से 3 साल तक अपने मार्क्स के हिसाब से वह सरकारी भर्तियों के लिए योग्य माने जाएंगे। – युवा चाहें तो इस अवधि में स्कोर या मार्क्स में सुधार के लिए कई बार CET का पेपर दे सकते हैं।

इनसाइड – 9

रिजर्व कैटेगरी का कब का सर्टिफिकेट मान्य, दूसरे स्टेट्स के लिए क्या नियम?

– CET में DSC और OSC, BCA (नॉन क्रीमी लेयर), BCB (नॉन क्रीमी लेयर), EWS, ESP, PwD और ESM को मिलेगा, लेकिन वे हरियाणा के रहने वाले होने चाहिए। – BCA, BCB और EWS वर्ग के युवाओं के पास 1 अप्रैल 2025 को या उसके बाद, लेकिन रजिस्ट्रेशन बंद होने से पहले का सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है। – एक्स सर्विसमैन (ESM) के परिवार से जुड़े युवाओं के लिए योग्यता सर्टिफिकेट 13 जून 2024 को या उसके बाद या रजिस्ट्रेशन बंद होने की तारीख से पहले इश्यू या रिन्यू होने चाहिए। – HSSC ने कहा है कि दूसरे राज्यों के कैंडिडेट्स अगर रिजर्व कैटेगरी से हों भी तो इस CET पेपर में उन्हें जनरल कैटेगरी में माना जाएगा यानी रिजर्वेशन का लाभ नहीं मिलेगा।

इनसाइड- 10

दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए CET में क्या शर्तें हैं?

-जो आवेदक दृष्टिहीन, चलने-फिरने में असमर्थ (दोनों हाथ प्रभावित) और मस्तिष्क पक्षाघात (सेरेब्रल पॉल्सी) की श्रेणी के दिव्यांग हैं, उनके साथ एक लेखक यानी पेपर सॉल्व करने वाले को लाने की छूट दी जाएगी। – शेष दिव्यांगों में लेखक की अनुमति तभी मिलेगी, जब वे मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सिविल सर्जन, सरकारी स्वास्थ्य संस्थान के चिकित्सा अधीक्षक से सर्टिफिकेट लाएं कि उन्हें लिखने में शारीरिक दिक्कत है। – दिव्यांग आवेदकों को CET परीक्षा में प्रति घंटे 20 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। इस लिहाज से उन्हें 1.45 घंटे के अलावा 35 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा। – योग्य दिव्यांग आवेदकों के साथ उनके लिए आए लेखक के अलावा किसी अन्य व्यक्ति को एग्जाम सेंटर के भीतर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>