tiranga yatra from Jagdish Chowk in Udaipur| operation sindoor | उदयपुर में महिला शक्ति ने निकाली तिरंगा यात्रा: लाल रंग की साड़ियों में ललाट पर सिंदूरी तिलक लगाए महिलाएं हाथो में तिरंगा लिए चली – Udaipur News

उदयपुर में निकली तिरंगा यात्रा
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर भारतीय सेना के शौर्य के सम्मान में सिंदूर शौर्य एवं तिरंगा यात्रा आज शाम को उदयपुर में निकाली गई।
.
भाजपा महिला मोर्चा उदयपुर के के तत्वाधान में शहर की विभिन्न महिला संगठनो द्वारा मंगलवार को विशाल सिंदूर तिरंगा शौर्य यात्रा जगदीश चौक से प्रारंभ कर मुख्य मार्ग होती हुई हाथीपोल स्थित दानवीर भामाशाह की प्रतिमा स्थल पर पहुंच कर वहां नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित कर संपन्न हुई।
तिरंगा यात्रा में प्रारंभ में डीजे लेकर एक वाहन देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों की स्वर लहरिया बिखेरता हुआ चल रहा था जिसको सुनकर हर व्यक्ति राष्ट्रप्रेम के ज्वार में बह रहा था। तत्पश्चात भारत माता के वेश में तिरंगा लिए युवती के साथ शहीद परिवार की मातृशक्ति, एनसीसी एवं स्काउट की युवतियां पूर्ण यूनिफॉर्म में चल रही थी। उसके बाद विभिन्न समाजों की महिलाएं एवं विभिन्न महिला संगठनों की सैकड़ो महिला प्रतिनिधि देशभक्ति के नारों के साथ बैनर लिए हुए सम्मिलित हुई।

उदयपुर में आज शाम को निकली तिरंगा यात्रा में महिलाएं हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति नारे लगाते हुए आगे बढ़ रही है।
सिंदूर यात्रा में अधिकतर लाल रंग की साड़ियों में सजी ललाट पर सिंदूरी तिलक लगाए महिलाएं हाथो में तिरंगा लेकर नारे लगाते हुए 2-2 की कतारों में चल रही थी। जिन्होंने हाथों में शहीदों के चित्र, नारे लिखी हुई तख्तियां लेकर देश भक्ति के गीत गाते हुए भारतीय सेना के अदम्य साहस के नारे लगाए गए।
भाजपा मीडिया संभाग प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल ने बताया कि यात्रा में एससी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कैलाश मेघवाल, शहर विधायक ताराचंद जैन, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, सहकारिता प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर, भाजपा जिला प्रभारी बंशीलाल खटीक, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता मांडावत, प्रदेश कार्य समिति सदस्य भंवर सिंह पवार ओबीसी मोर्चा के जगदीश शर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कविता जोशी, कार्यक्रम संयोजक किरण तातेड , सपना कुर्डिया उषा डांगी, बड़गांव प्रधान प्रतिभा नागदा, जिला उपाध्यक्ष अतुल चंडालिया, डॉ सोनिका जैन, सपना कुड़िया, अर्चना शर्मा, सोशल मीडिया संभाग प्रभारी खुशबू मालवीय, सीमा खटीक, मोर्चा देहात जिलाध्यक्ष ऋतु अग्रवाल आदि मौजूद रही।
तस्वीरों में देखे तिरंगा यात्रा…

तिरंगा यात्रा जगदीश चौक से रवाना हुई

तिरंगा यात्रा में महिलाएं तिरंगा लेकर आगे बढ़ती

तिरंगा यात्रा में एनसीसी एवं स्काउट के सदस्य भी शामिल हुए

महिलाओं ने जोश के साथ नारे लगाए

जगदीश चौक पर यात्रा शुरू हाेने से पहले जुटी भीड़