जदयू नेता के घर 10 लाख की संपत्ति चोरी: जेवरात और जरूरी कागजात ले गए चोर, सीसीटीवी की जांच कर रही पुलिस – Muzaffarpur News

मुजफ्फरपुर में चोरों ने जदयू नेता के घर को निशाना बनाया है। खिड़की का ग्रिल तोड़कर कमरे में घुसे। उसके बाद आभूषण समेत 10 लाख का सामन चोरी कर फरार हो गए। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी को खंगाल रही है। मामला जिले
.
जिले के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के बटलर रोड निवासी कामेश्वर कुमार सोमवार की रात 12 बजे खाना खा कर सोने चले गए। सुबह 5 बजे उठे तो देखा कि एक कमरा अंदर से बंद है। घर के पीछे जाकर देखा, तो खिड़की का ग्रिल टूटा हुआ था। उसके बाद कमरे को खोला गया। कमरे में रखा अलमीरा का ताला टूटा हुआ था। सामान भी बिखरा हुआ था। जिसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी।
बेटा और पत्नी टीचर है
जदयू नेता कामेश्वर ने बताया कि उनके घर में चोरी हुई हैं। करीब दस लाख की चोरी हुई है। आभूषण, बनारसी साड़ी और ओरिजिनल कागजात की चोरी हुई है। मेरी पत्नी सुचिता शिक्षिका है। बेटा विवेक पिछले साल बीपीएससी पास कर शिक्षक बना है। विवेक दरभंगा में पोस्टेड है। पुलिस आई थी। जांच कर रही है।
ब्रह्मपुरा थाना के दारोगा संकेत कुमार ने बताया कि एक घर में चोरी हो गई है। हमलोग मौके पर आए हुए है। जांच चल रही है। घटनास्थल और आस पास के लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है