सीतामढ़ी में शिक्षकों की समस्याओं पर MLC का एक्शन: बोले-शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार, शिक्षकों के हक की लड़ाई सदन तक ले जाएंगे – Sitamarhi News

तिरहुत स्नातक क्षेत्र के विधान पार्षद बंशीधर ब्रजवासी ने शिक्षा विभाग की कार्यशैली पर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने सीतामढ़ी के उच्च माध्यमिक विद्यालय डुमरा में आयोजित शिक्षक संवाद कार्यक्रम में शिक्षकों की समस्याएं सुनीं। शिक्षकों ने अपनी प्रमुख समस्
.
ये सभी मामले सीतामढ़ी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) के कार्यालय में लंबे समय से लंबित हैं।विधान पार्षद ने चेतावनी दी कि शिक्षकों की समस्याओं के समाधान में कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी आवेदन संबंधित पदाधिकारियों को भेजे जाएंगे। अगर शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वे स्वयं सक्षम पदाधिकारी के कार्यालय में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे।
ब्रजवासी ने शिक्षा विभाग पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विभाग में मानवाधिकारों का खुला उल्लंघन हो रहा है। अधिकारी और कर्मचारी शिक्षक हितों की अनदेखी कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो यह मुद्दा सदन तक ले जाया जाएगा और दोषी कर्मचारियों पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।