Published On: Sun, May 25th, 2025

चिकन काटने वाले चाकू से दोस्त को मार डाला: पत्थर से सिर भी कुचला था, उंगली में दाती काटने पर आरोपी को आया था गुस्सा – Samastipur News


समस्तीपुर में पिछले सप्ताह ऑटो चालक महेश शर्मा की हत्या हुई थी। मर्डर करने वाला दोस्त मनोज शाह निकला। दोनों के बीच 2000 रुपए के लेन-देन को लेकर कहासुनी हुई थी। तब दोनों शराब की नशे में थे। कहासुनी के दौरान महेश ने मनोज की उंगली में दाती काट ली।

.

जिसके बाद मनोज को गुस्सा आ गया। मनोज चिकन काटने का काम करता था। जिस चाकू से चिकन काटता था उसी से उसने महेश के सिर पर वार कर दिया। जिसके बाद पत्थर से उसका सिर कुचल डाला। सबूत छिपाने के लिए आरोपी ने लाश को बांध किनारे फेंक दिया।

घटना 19 मई की रात की है। आज नगर पुलिस ने मामले का खुलासा किया है। घटना शहर के बहादुरपुर मोहल्ले की है।

मृतक का दोस्त मनोज गिरफ्तार।

मृतक का दोस्त मनोज गिरफ्तार।

दोनों के बीच हाथापाई भी हुई थी

एएसपी संजय पांडे ने कहा कि 20 मई की सुबह महेश शर्मा की लाश बहादुरपुर बांध के किनारे मिली थी। जिसके बाद मामले में एसआईटी का गठन किया गया था। वैज्ञानिक अनुसंधान और साक्ष्य के आधार पर मनोज शाह को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गिरफ्तार मनोज शाह ने पुलिस की पूछताछ में बताया था कि महेश लंबे समय से रुपए नहीं दे रहा था। 19 मई की रात दोनों हम दोनों खा-पीकर घर लौटे। इसी दौरान हम दोनों के बीच हाथापाई हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि महेश की हत्या कर दी।

मृतक महेश का फाइल फोटो।

मृतक महेश का फाइल फोटो।

आरोपी के परिजन ने की पुलिस की मदद

पुलिस के अनुसार जब महेश की हत्या हुई थी तब आरोपी की मां और बेटा घर पर ही थे, पर वे हत्या में शामिल नहीं हुए थे। उन्होंने पुलिस को बताया था कि मनोज ने किस तरह से महेश की हत्या की थी। अनुसंधान में पुलिस की मदद भी की थी।

एएसपी संजय पांडे ने कहा,

QuoteImage

हत्या में इस्तेमाल धारदार हथियार, सिर कुचलने में इस्तेमाल पत्थर को बांध किनारे से बरामद कर लिया गया है। इसके अलावा खून से सना मनोज का कपड़ा भी पुलिस ने बरामद किया है। मनोज को जेल भेजा जा रहा है। आसपास के लोगों ने महेश शर्मा की पत्नी पर शक जाहिर किया था, लेकिन जांच में उसकी पत्नी की संलिप्तता नहीं पाई गई है।

QuoteImage

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>