Published On: Sun, May 25th, 2025

Rajasthan kota Save Constitution Rally on 31st May, Prahlad Gunjal Meeting, State Congress President, Govind Singh Dotasara, Leader of Opposition in Assembly, Tikaram Julie | 31 को कोटा आएंगे पीसीसी चीफ व नेता प्रतिपक्ष: संविधान बचाओ रैली में शामिल होंगे, गुंजल बोले-देश की राजनीति से किसान,मजदूर, नौजवान गायब – Kota News


कोटा में 31 मई को कांग्रेस की और से संविधान बचाओ रैली आयोजित की जाएगी।

कोटा में 31 मई को कांग्रेस की और से संविधान बचाओ रैली आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा व विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित कांग्रेसी कई वरिष्ठ नेता भाग लेंगे। रैली की तैयारियों को लेकर प्रहलाद गुं

.

बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए गुंजल

बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए गुंजल

बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए गुंजल ने कहा इस समय देश बहुत ही चुनौती पूर्ण परिस्थितियों में से गुजर रहा है। देश की राजनीति में किसान,नौजवान, बेरोजगारी, मजदूर गायब हो गया। केवल धार्मिक उन्माद देश की राजनीति का आधार बन गया हैं। इन चुनौती पूर्ण वातावरण में जहां संविधान के लिए चुनौती और खतरा बन गया है। इस चुनौती पूर्ण वातावरण से देश को बाहर निकालने के लिए हमारी लड़ाई जारी है।

उन्होंने ने कहा कि आज देश में भय का माहौल है देश की जनता ही अपनी सरकार से सवाल नहीं पूछ सकती। सत्य को सत्य कहने की कोई हिम्मत करता है तो उसे प्रताड़ित किया जाता है। संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है। संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही है। कांग्रेस ने संविधान की रक्षा करने का बीड़ा उठाया है।

पूरे देश में संविधान बचाओ रैली के माध्यम से देशवासियों को संविधान से की जा रही छेड़छाड़ व संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग की जानकारी दी जा रही है।ताकि इस पर अंकुश लगाया जा सके। आगामी 31 मई को कोटा में भी संविधान बचाओ रैली होनी है।

बैठक को शहर कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र त्यागी, देहात अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, पूर्व महिला प्रदेश अध्यक्ष राखी गोतम, शिवराज गुंजल, मंजूर तंवर, अनूप ठाकुर ने भी संबोधित किया।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>