Published On: Sun, May 25th, 2025

यमुनानगर में मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक की मौत, एक घायल: बाजार में सामान लेने जा रहे थे दोस्त, पीछे से दूसरी बाइक ने मारी टक्कर – Yamunanagar News

Share This
Tags


यमुनानगर में सहारनपुर-यमुनानगर रोड पर रात्रि सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई वहीं बाइक चला रहा दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा गांव पांसारा के पास हुआ है। मृतक की पहचान रोहित(25) पुत्र समुंदर सैन वासी पांसारा के रूप में हुई है। दुर

.

दोनों दोस्त घर का सामान लेने के लिए यमुनानगर शहर आ रहे थे। तभी पीछे से एक युवक तेज रफ्तार में बाइक चलाता हुआ आया और टक्कर मार दी, जिससे रोहित का सिर सड़क पर जा लगा और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

अस्पताल तक पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। यमुनानगर थाना सदर पुलिस ने जावेद की शिकायत पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की बाइक के नंबर को ट्रेस कर छानबीन की जा रही है।

घायल जावेद।

घायल जावेद।

बचपन के थे दोस्त

जावेद ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी का काम करता है। रोहित और वह बचपन के अच्छे दोस्त थे। रोहित भी मेहनत मजदूरी ही करता था। शनिवार को रोहित ने बोला की उसे घर के लिए कुछ सामान लेना है वह उसके साथ यमुनानगर शहर के बाजार चले। रोहित के कहने पर हम रात करीब साढ़े आठ बजे बाइक पर सवार होकर यमुनानगर की ओर जा रहे थे। राेहित पीछे बैठा था और वह बाइक चला रहा था। जब गांव से करीब 50 मीटर की दूरी पर सहारनपुर-यमुनानगर रोड पर पहुंचे, तभी पीछे से एक अज्ञात मोटरसाइकिल तेज रफ्तार, लापरवाही और बिना हॉर्न दिए हुए आई और उनकी मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। आरोपी मौके से हुआ फरार

टक्कर के कारण हम दोनों मोटरसाइकिल सहित सड़क पर गिर गए। जावेद के अनुसार, अज्ञात चालक कुछ देर रुकने के बाद मौके से फरार हो गया। उसने मोटरसाइकिल का नंबर नोट कर लिया। दुर्घटना की आवाज सुनकर जावेद के पिता मौके पर पहुंचे और दोनों को निजी वाहन से सिविल अस्पताल, यमुनानगर ले जाया गया।

वहां डॉक्टरों ने जांच कर रोहित को मृत घोषित कर दिया, जबकि जावेद को सिर में गंभीर चोट आने के कारण चार पांच टांके लगाकर उपचार के बाद घर भेज दिया गया। कंट्रोल रूम, यमुनानगर से मिली सूचना के आधार पर ASI पवन कुमार और HC निर्मल सिंह अस्पताल पहुंचे।

थाना सदन यमुनानगर।

थाना सदन यमुनानगर।

अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज

जावेद के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर थाना सदर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया कि पुलिस अज्ञात मोटरसाइकिल चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन कर रही है। जावेद ने पुलिस को बताया कि वह आरोपी को देखकर पहचान सकता है।

पुलिस ने मोटरसाइकिल नंबर के आधार पर वाहन के मालिक का पता लगाने की कोशिश कर रही है। जावेद ने बताया कि रोहित की अभी शादी नहीं हुई थी। वह अपने तीन भाईयों में सबसे छोटा था।



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>