रोहतक में आंधी के अंदर गिरा बीएसएनएल का टावर: मकान की छत हुई क्षतिग्रस्त, आर्थिक नुकसान की भरपाई करने की मांग – Rohtak News

रोहतक की सूर्या कॉलोनी में आंधी के कारण पड़ोसी के घर में गिरा टावर।
रोहतक में देर रात को आई आंधी के कारण सूर्या नगर में बीएसएनएल का टावर एक मकान की छत पर गिर गया, जिससे छत क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं कुछ इलेक्ट्रानिक उपकरण भी नष्ट हो गए। मकान के मालिक ने टावर गिरने से हुए नुकसान की भरपाई करने व दोषियों के खिलाफ कार्रवाई
.
बता दें कि देर रात करीब 12 बजे के आसपास तेज आंधी व तूफान आया, जिसमें कई स्थानों पर बिजली के खंबे गिर गए तो कहीं पेड़ टूट कर सड़क पर गिर गए। आंधी के कारण सूर्या नगर में करीब 20 साल पहले लगा बीएसएनएल का एक टावर भी बीच से मुड़कर पड़ोसी की छत पर जा रहा, जिससे काफी नुकसान हुआ है।

सूर्या नगर में आंधी के कारण पड़ोसी की छत पर गिरा टावर।
पहले लगा बिजली गिरी, जाकर देखा तो टावर मिला मकान के मालिक डॉ. प्रवेश ने बताया कि वह कई साल से यहां रहते हैं। रात को आंधी आने से पहले वह छत पर घूम रहे थे। अचानक आंधी आई तो वह अंदर चले गए। इस दौरान बीएसएनएल का टावर हवा में झूल रहा था। रात करीब 12 बजे उन्हें जोर की आवाज सुनाई दी। उन्हें लगा कि बिजली गिरी है। लेकिन बाद में जब छत पर जाकर देखा तो बीएसएनएल का टावर छत पर गिरा हुआ था।
मकान की छत हुई क्षतिग्रस्त डॉ. प्रवेश ने बताया कि टावर गिरने के कारण मकान की छत क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि छत पर लगा सोलर पैनल नष्ट हो गया। वहीं, बिजली के कई उपकरण भी नष्ट हो गए। उन्हें जान का नुकसान तो नहीं हुआ, लेकिन आर्थिक नुकसान हुआ है, जिसकी भरपाई होनी चाहिए और दोषी के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

सूर्या नगर में आंधी के कारण पड़ोसी की छत पर गिरे टावर को ठीक करते कर्मचारी।
रिहायशी क्षेत्र में नहीं होना चाहिए था टावर डॉ. प्रवेश ने कहा कि रिहायशी क्षेत्र में टावर नहीं होना चाहिए था। बीएसएनएल का यह टावर काफी ऊंचा था, जिसके बारे में कई बार शिकायत कर चुके थे। लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। अब टावर गिरने के कारण सोलर पैनल, कूलर, ग्रिल, छज्जा व बिजली के अन्य उपकरण नष्ट हो गए।

सूर्या नगर में आंधी के कारण बीच से मुड़ा हुआ टावर।
सुबह मिली टावर गिरने की सूचना बीएसएनएल के जेटीओ पंकज अरोड़ा ने बताया कि उन्हें सुबह 8 बजे सूचना मिली कि एक टावर गिर गया है। वह जेई मनीष के साथ मौके पर पहुंचे और देखा कि टॉवर बीच से मुड़कर पड़ोसी की छत पर गिरा है। टावर करीब 20 साल पुराना है। हादसे में कोई जान का नुकसान तो नहीं है, लेकिन आर्थिक नुकसान हुआ है। टावर आंधी के कारण गिरा है, जिसे ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है।

वैश्य स्कूल ग्राउंड में आंधी के कारण गिरा पेड़।
आंधी के कारण गिरे पेड़ आंधी के कारण शहर में कई स्थानों पर पेड़ व बिजली के खंबे गिर गए। इस दौरान शीतल नगर में एक मकान की दीवार गिर गई तो वैश्य संस्था के अंदर भारी भरकम नीम का पेड़ गिर गया। ऐसे ही अन्य स्थानों पर बिजली के खंबे व पेड़ गिरे है। आंधी के कारण बिजली भी बाधित रही, जिसे कई घंटे बाद सुचारू किया गया।