Published On: Sun, May 25th, 2025

ट्रेनी सीनियर डिप्टी कलेक्टर फरार,यौन शोषण का है आरोप: सीवान की महिला ऑफिसर से था अफेयर; दहेज में 1 करोड़ नहीं देने पर तोड़ा संबंध – Samastipur News


समस्तीपुर के ट्रेनी सीनियर डिप्टी कलेक्टर अभिराम कुमार फरार हैं। इसको लेकर डीएम रौशन कुशवाहा ने सरकार को रिपोर्ट भेजी है। दरअसल, अभिराम कुमार पर सीवान की महिला अधिकारी ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है।

.

पीड़िता ने 15 दिसंबर 2024 को सीवान के महिला थाने में FIR दर्ज कराई थी। वहीं, परिवार के लोगों पर साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया है। जिसके बाद से आरोपी अधिकारी अभिराम कुमार फरार हैं।

BPSC की तैयारी के दौरान कोचिंग में दोनों की मुलाकात हुई थी। दोनों ने फैसला कर लिया था कि लव मैरिज करनी है। आरोपी अभिराज ने अपनी फैमिली से पीड़िता को मुलाकात भी करवाई थी।

परिवार से मिलने के बाद पीड़िता शादी के लिए तैयार थी। इसी बीच आरोपी ने कई बार शारीरिक संबंध बनाए।

जब अभिराज का समस्तीपुर में सीनियर डिप्टी कलेक्टर के पद पर पदस्थापन हुआ तो आरोपी की बहन ने दहेज में 1 करोड़ रुपए मांगा। पीड़िता नहीं मानी तो शादी तोड़ दी। आरोपी ने बात भी करनी बंद कर दी।

पीड़ित महिला अधिकारी ने कहा है,

QuoteImage

थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाने के बाद वरीय अधिकारी को भी पत्राचार किया है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। मैं मानसिक रूप में काफी परेशान हूं। मेरे साथ छल हुआ है। मुझे न्याय चाहिए।

QuoteImage

आरोपी अभिराम, जो एफआईआर के बाद से फरार है।

आरोपी अभिराम, जो एफआईआर के बाद से फरार है।

स्वजातीय होने के कारण पीड़िता शादी के लिए तैयार हो गई

आरोपी अभिराम मधुबनी के फूल परास के रहने वाली है और पीड़िता सारण की रहने वाली हैं। दोनों की मुलाकात पटना में 2021 में हुई थी। तब दोनों BPSC की तैयारी में लगे थे। कोचिंग में दोनों की नजदीकियां बढ़ी। साल 2023 में दोनों ने BPSC की परीक्षा पास की।

इस बीच अभिराम ने पीड़िता को शादी का ऑफर दिया। अभिराम ने अपनी फैमिली से पीड़िता की बात करानी शुरू कर दी। अभिराम के परिवार ने भी पीड़िता को शादी के लिए फोर्स किया। तब पीड़िता ने कहा था कि मैं सोच कर बताऊंगी। दोनों स्वजातीय हैं, इसलिए पीड़िता शादी के लिए तैयारी हो गई।

पटना बुलाकर बनाता था शारीरिक संबंध

आरोपी अभिराम ने पीड़िता को कहा था जब हमारी शादी होनी ही है तो आओ पटना में मिलते हैं। पीड़िता 26 जुलाई 2023 को पटना आई थी। उस दिन एक होटल में शारीरिक बने थे। कुछ दिन के बाद अभिराज ने फिर से पीड़िता को पटना बुलाया और शारीरिक शोषण किया।

पटना के अलावा आरोपी ने पीड़िता को छपरा समेत अन्य जगहों पर भी मिलने के लिए बुलाया था। 28 अक्टूबर 2023 को अभिराम का वरीय उप समाहर्ता के पद पर चयन हो गया। जिसके बाद अभिराम ने 26 और 27 नवंबर 2023 को पीड़िता को पटना में बुलाया और फिर से उसका फायदा उठाया।

18 दिसंबर 2023 को आरोपी की बहन ने शादी के बारे में बातचीत के लिए पीड़िता को पटना बुलाया। पीड़िता पटना गई तो 1 करोड़ रुपए दहेज की डिमांड की। इसके बाद पीड़िता ने शादी से इनकार कर दिया। फरवरी 2024 में अभिराम का समस्तीपुर में पदस्थापन हुआ। पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाना शुरू किया तो वो बात करना बंद कर दिया।

इसी कुर्सी पर बैठा करता था आरोपी।

इसी कुर्सी पर बैठा करता था आरोपी।

सीवान पुलिस कलेक्ट्रेट में छापेमारी की थी

एफआईआर दर्ज होने के बाद सीवान महिला थाने की पुलिस समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में छापेमारी कर चुकी है, लेकिन आरोपी फरार था। आरोपी के लगातार फरार होने की स्थिति में समस्तीपुर डीएम रौशन कुशवाहा ने कार्रवाई शुरू की है। दूसरी ओर पीड़िता ने भी अपर मुख्य सचिव को लेटर लिखकर न्याय की मांग की है।

आरोपी अभिराम का केबिन।

आरोपी अभिराम का केबिन।

एसपी अशोक मिश्रा ने कहा,

QuoteImage

सीवान पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए पहुंची थी, लेकिन आरोपी नहीं मिला। इस मामले में सीवान महिला थाने की पुलिस अनुसंधान कर रही है। समस्तीपुर पुलिस को लिखित रूप से कार्रवाई को लेकर कोई आदेश नहीं मिला है। सीवान पुलिस सहयोग मांगेगी तो पूरा सहयोग दिया जाएगा।

QuoteImage

डीएम रोशन कुशवाहा ने कहा,

QuoteImage

ट्रेनी सीनियर डिप्ट्‌टी कलेक्टर अभिराम कुमार के लगातार बिना सूचना फरार रहने के कारण सरकार को लेटर भेजा है। सरकार की ओर से कार्रवाई की अभी जानकारी नहीं मिली है। सरकार के निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

QuoteImage

——————————

ये भी पढ़ें

‘बोला-पढ़ाऊंगा, शादी कर दूंगा, पटना लाकर यौन शोषण करने लगा’:लड़की बोली- 3 बार अबॉर्शन कराया, मारपीट करता है, मुझे इसके साथ नहीं रहना

पटना के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र में यौन शोषण का मामला सामने आया है। 21 साल की लड़की को तीन साल पहले सिकंदर सिंह (46) केयरटेकर के रूप में गांव से लाया था। लड़की गरीब घर की थी। उसने परिवार से वादा किया था कि वो उसे पटना में पढ़ाएगा और फिर उसकी शादी करवा देगा। लेकिन यहां लाकर वो लगातार लड़की के साथ यौन शोषण करता रहा। इस दौरान उसने 3 बार अबॉर्शन कराया। पूरी खबर पढ़ें

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>