Published On: Sun, May 25th, 2025

यमुनानगर में अनिकेत की तलाश में आज फिर सर्च ऑपरेशन: नहर किनारे खेलते हुआ था लापता, पुलिस आसपास के क्षेत्र में कर रही खोज – Yamunanagar News

Share This
Tags



यमुनानगर में शनिवार सुबह यमुना नहर के किनारे लापता हुए तीर्थ नगर डेहा बस्ती निवासी 11 वर्षीय अनिकेत की तलाश में आज फिर से सर्च ऑप्रेशन चलाया जाएगा। गोताखोर राजीव 10 तैराकों के साथ नहर को आगे तक खंगालेंगे।

.

उधर थाना सदर पुलिस भी आसपास के एरिया में तलाश कर रही है। कुछ लोगों तो यह भी कह रहे हैं कि बच्चे को कोई उठा ले गया है। परिजन और आस पड़ोस के लोग रातभर अनिकेत की तलाश में भटकते रहे।

आज फिर पानी में उतरेंगे तैराक

गोताखोर राजीव का कहना है कि नहर पर आगे पड़ने वाले डेम पर पहले ही सुचना दे दी है। शनिवार को उनकी टीम के 10 तैराकों ने नहर में अच्छे से तलाश की थी, लेकिन कुछ नहीं मिला। अब आज फिर से तैराक पानी में उतरेंगे और उससे भी आगे तक सर्च करेंगे।

राजीव ने कहा कि अब गर्मियां शुरू हो चुकी हैं। ऐसे में अब लोग नहर में नहाते नजर आएंगे। जिले में हर साल नहर में नहाते समय डूबने से 10 से ज्यादा लोगों की मृत्यु होती है। प्रशासन को इस मामले में सख्ती दिखानी चाहिए। ऐसी जगह जहां पर लोग यमुना नदी और नहर में नहाते हैं वहां गार्ड तैनात किया जाए।

नहर पर पुल बनाने की मांग

महिलाओं ने कहा कि उनकी बस्ती नहर के इस तरफ है, जिस कारण शहर से उनकी कनेक्टिविटी कटी हुई है। पास में रेलवे का पुल बना है। अक्सर लोग उसी पुल से नहर को क्रॉस करते हैं, जिस कारण ट्रेन की चपेट में आ जाते हैं। मांग है कि नहर की साइडों में जाली लगनी चाहिए और ऊपर पुल बनना चाहिए​​​​​​​, ताकि हादसों को रोका जा सके।

यह था मामला

बता दें कि शनिवार काे सुबह साढ़े 5 बजे चौथी कक्षा का छात्र अनिकेत घर के पास में बहती यमुना नहर के नजदीक शौच के लिए गया था। इसी दौरान वहां पर वह नहर में पत्थर फेंक कर खेलने लगा और थोड़ी देर बाद लापता हो गया। अनिकेत को नहर किनारे आखिरी बार वहां क्रेन पर काम कर रहे एक व्यक्ति ने देखा था। परिजनों ने थाना सदर पुलिस और गोताखोर को तुरंत सुचित कर दिया था।



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>